Categories: Faridabad

फरीदाबाद में पानी के लिए दर दर भटक रहे है लोग, आखिर कब होगा निवारण ?

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को काफी समस्याएं हो रही है। अगर बात करें बिजली की तो बिजली से लेकर पानी तक की समस्या लोगों को झेलनी पड़ रही है।इसी के साथ पेयजल की समस्या भी विकराल रूप लेती दिखाई दे रही है।चावला कॉलोनी में पिछले एक हफ्ते से पेयजल की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ रहा है।

कुम्हारवाड़ा सीही गेट पर दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। लोग अपने जरूरी कामों के लिए भी टैंकरों से पानी खरीद कर ला रहे हैं क्योंकि लोगों को पेयजल आपूर्ति से काफी रूबरू होना पड़ रहा है। लोगों को पेयजल आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है।
पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार निगम अधिकारियों से भी शिकायत करी है।

साथ ही साथ धरना भी किया है।लोग सुबह ही पानी के टैंकरों के लिए बाहर ढूंढने निकल जाते हैं यहां पानी में मिट्टी मिलकर आ रही है। पानी दूषित होने के कारण ना तो खाना बनाने में प्रयोग किया जा रहा है और ना ही कपड़े वह बर्तन धोने में काम आ रहा है। दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वही दूषित पानी से ज्यादा से ज्यादा बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी रहती है।


नीरज बंसल का कहना है कुमार वाडा सीगेट पिछले 1 सप्ताह से लाइन में खराबी होने के कारण चावला कॉलोनी में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो रही है। कई बार निगम अधिकारियों से कहा है।लाइन की भी जगह जगह पर खुदाई करके जांच की गई लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है जिससे हमें गंदे पानी से दिक्कत हो रही है।


वहीं स्थानीय निवासी सचिन मित्तल का कहना है कि चावला कॉलोनी में लाइन ठीक करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।इसी तरह से कुमारवाड़ा में दूषित पानी की आपूर्ति को ठीक करने के लिए उप मंडल अधिकारी जगबीर सिंह से कहा है।वह भी यहां पर रिसाव की जांच करा रहे हैं जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा ऐसा इन लोगों को दिलासा भी दिया जा रहा है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago