विधायक राजेश नागर दूर करेंगे फरीदाबाद के इस क्षेत्र की सभी समस्याएं, जनता से किया वादा



तिगांव से विधायक राजेश नागर ने सेहतपुर मार्केट में लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि आपके क्षेत्र की बिजली, पानी, सडक़ की परेशानियां जल्द दूर होंगी। इस बात का मैं वादा करने आया हूं।



विधायक राजेश नागर ने स्थानीय लोगों की मांग पर उनकी गली को बनाने का मौके पर ही वादा किया। इसके साथ ही एक प्राइवेट बिल्डर के साथ लगी नगर निगम की जमीन पर एक सुंदर पार्क बनाने की भी विधायक ने घोषणा की। राजेश नागर ने कहा कि इस पार्क के बन जाने के बाद आपको अपने स्वास्थ्य के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इसके साथ ही आपके क्षेत्र में सेक्टर 37 में बने बिजली सब स्टेशन के चालू होने के बाद बिजली की आपूर्ति बढऩे जा रही है। जिसका लाभ हमारे क्षेत्र को मिलेगा। यह बिजली सब स्टेशन इसी गर्मी में हमें बिजली देने लगेगा। जिससे हमारे क्षेत्र में भरपूर बिजली मिलेगी। विधायक नागर ने कहा कि मैंने आपके क्षेत्र में बिजली संसाधनों के सुधार और गलियों व नालियों को बनाने के लिए एस्टीमेट बनाने का आदेश दे दिया है। इसका सर्वे एक दो दिन में हो जाएगा।



विधायक राजेश नागर ने कहा कि आपके क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए हम पूरी तरह से जुटे हुए हैं। इसके लिए हमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी आशीर्वाद मिल चुका है। उन्होंने कहा कि तिगांव की प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्र के विकास के लिए खुली छूट दी है। उन्होंने हमारे क्षेत्र के हर विकास को पूरा करने के लिए हमसे कहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन योजनाएं बनाने में लगा है। जिनके नतीजे आपके सामने जल्द ही आएंगे।



इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, सुमन्त चंदेल, लाल मिश्रा, सेक्टर 91 से आरडब्ल्यूए प्रेसीडेंट भूपेंद्र चौधरी, ब्रिजेश ठाकुर, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, गजेंद्र अग्रवाल, प्रदीप त्रिपाठी, रविन्द्र पात्रा, डॉ सीयाराम पचौरी, रजनीश राठौर, कुलदीप गुप्ता, अमित जांगडा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago