TikTok स्टार फ़ैज़ल सिद्दीकी पर लगा एसिड अटैक को प्रमोट करने का आरोप, हुई FIR

टिकटॉक स्टार फ़ैज़ल सिद्दीकी के एक वीडियो को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया है. जिसमें  फ़ैज़ल अपने एक वीडियो में महिलाओं पर एसिड अटैक को प्रमोट करते नज़र आ रहे हैं. 

वायरल वीडियो में फ़ैज़ल सिद्दीकी एक लड़के का रोल अदा कर रहे हैं, जिसकी प्रेमिका ने उसे कभी छोड़ दिया था. वो उसको कहते हैं, ‘उसने तुझे छोड़ दिया, जिसके लिए तूने मुझे छोड़ा था.’ इसके बाद वो लड़की के चेहरे पर कुछ फेंकते हैं. लड़की के चेहरे पर पेंट लगा हुआ है, जिससे लोगों को ऐसा लगे कि फ़ैज़ल ने एसिड फेंका है. 

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल बढ़ गया. एसिड अटैक को प्रमोट करने के लिए फ़ैज़ल की जमकर आलोचना होने लगी.

फ़ैज़ल सिद्दीकी के विडीओ पर NCW ने लिया संज्ञान

बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग करते हुए मामले को उठाया. जिसके बाद NCW ने भी इस मामले का संज्ञान लिया. रेखा शर्मा ने टिकटॉक को फ़ैज़ल का वीडियो और अकाउंट डिलीट करने के लिए लिखा है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो इस मामले को पुलिस और टिकटॉक इंडिया तक लेकर जाएंगी. 

एक ट्विटर यूज़र आशीष ने इस मामले को लेकर फ़ैज़ल के ख़िलाफ़ साइबर कंप्लेंट भी फ़ाइल की है. 

उन्होंने लिखा,

‘महिलाओं के प्रति एसिड हमले को बढ़ावा देने वाले टिकटॉक वीडियो के लिए मैंने फ़ैज़ल सिद्दीकी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है. इस प्रकार के कामों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए और सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए.’ 

लक्ष्मी अग्रवाल का आया रिएक्शन

एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल (जिनके जीवन पर ‘छपाक’ फिल्म बनी थी) ने भी इस विडियो का विरोध करते हुए अपनी बात लोगो के सामने रखी.

इस विषय पर आपका क्या सोचना हैं हमें कॉमेंट में अवस्य बताएँ

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago