HomeCrimeजाने सनी देओल की कौन सी फिल्म से प्रेरित हुआ विकास दुबे...

जाने सनी देओल की कौन सी फिल्म से प्रेरित हुआ विकास दुबे और बन गया “Gangster”

Published on

गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों के बलिदान की घटना से पूरा देश हैरान है | पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित विकास दुबे पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है | गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी किसी फिल्म और वेबसीरीज़ से कम नहीं है | हर बदमाश की एक कहानी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं विकास दुबे को सनी देओल की फिल्‍में बहुत पसंद है। उसकी पसंदीदा फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ है। जानकार बताते हैं कि उसे ये फिल्‍म इतनी पसंद आई कि उसने अपना नाम भी विकास पंडित रख लिया था।

जाने सनी देओल की कौन सी फिल्म से प्रेरित हुआ विकास दुबे और बन गया "Gangster"

स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक विकास दुबे की जुर्म की दास्तां सनी देओल की “अर्जुन पंडित” से हुई, जो 1999 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म से दुबे इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपना नाम ही विकास पंडित रख लिया, और उसके गुर्गों से लेकर राजनीतिक हलकों में और यहां तक ​​कि कानपुर के बहुत से पुलिसकर्मी उसे ” पंडित ” नाम से पुकारते थे | हालांकि, अर्जुन पंडित फिल्म विकास की ज़िन्दगी से एक दम अलग थी | फिल्म में सनी देओल ने गैंगेस्टर का रोल किया था। यह वही दौर था जब विकास दुबे ने जुर्म की दुनिया में कदम भी रखा था ।

दुबे के ऊपर राजनेताओं का हाथ तो रहा ही है साथ ही जुर्म की दुनिया के बड़े – बड़े नाम उस के नाम से डरते हैं | बात वर्ष 1996 की है जब दुबे चौबेपुर विधानसभा से विधायक हरिकिशन से मिला था । दुबे को यह पहला राजनीतिक संरक्षण मिला था। दुबे ने विधायक के लिए काम करना शुरू कर दिया। विधायक के जो काम कोई नहीं कर पाता था, उसे विकास चुटकियों में कर देता था। जमीन कब्जा करना, रंगदारी वसूलना इस तरह के कामों से विकास विधायक का करीबी बन गया।

विकास दुबे के ऊपर 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन आज तक वह जेल की हवा नहीं खा सका | न्यायलय में पहुंचने से पहले ही वह अपने गवाहों को ख़तम कर देता था | वर्ष 2001 में शिवली थाने में यूपी के दर्जा प्राप्त मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या करने के बाद वह मोस्टवांटेड विकास पंडित बन गया। क्राइम की दुनिया में लोग उसे विकास पंडित के नाम से पुकारने लगे। विकास के रिश्तेदार और सगे संबंधी भी उसे पंडित के नाम से बुलाने लगे। हत्या के बाद भी उसको आज तक जेल नहीं हुई |

जाने सनी देओल की कौन सी फिल्म से प्रेरित हुआ विकास दुबे और बन गया "Gangster"

दुबे को पकड़ने के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस हर एक प्रयास कर रही है | मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस को भी चौककना कर दिया गया है साथ ही नेपाल बॉर्डर भी सील कर दिया गया है |दुबे की सूचना देने पर पहले 50 हजार का इनाम था। इसे बढ़ाकर एक लाख किया गया था लेकिन अब यह ढाई लाख रुपये कर दिया गया है। विकास दुबे के मामले में तीन पुलिसवालों को भी सस्पेंड किया गया है |

Written By – Om Sethi

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...