HomeCrimeकानपुर पुलिस हत्याकांड में नामजद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 अन्य...

कानपुर पुलिस हत्याकांड में नामजद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 अन्य आरोपी समेत कोर्ट में हुई पेशी

Published on

बीते दिनों 3 जुलाई को कानपुर देहात में हुए शूटआउट मामले में हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, हरियाणा पुलिस ने मामले में फरीदाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें विकास दूबे का एक ख़ास गुर्गा और हत्याकांड में नामजद आरोपी भी बताया जा रहा है।

सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने जिस ओयो होटल पर छापेमारी की, उसी में विकास दुबे भी रुका हुआ था लेकिन पुलिस के आने से पहले वह वहां से निकलने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए इन आरोपियों के पास से 4 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किये हैं।

कानपुर पुलिस हत्याकांड में नामजद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 अन्य आरोपी समेत कोर्ट में हुई पेशी

जिसमें से दो पिस्तौल यूपी पुलिस के मारे गये सिपाहियों की है और 2 अन्य अवैध पिस्तौल है। तीनों आरोपियों में से एक कानपुर हत्याकांड में शामिल विकास का करीबी प्रभात उर्फ कार्तिकेय बताया जा रहा है। कार्तिकेय ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किये हैं, हालांकि पुलिस द्वारा अभी वह जानकारी मीडिया से साझा नहीं की गई है।

कहा जा रहा है कि कार्तिकेय ने विकास के दूसरे लोगों के बारे में जानकारी दी है जो इस हत्याकांड में शामिल थे। साथ ही फरीदाबाद के रहने वाले अंकुर और उनके पिता श्रवण को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो विकास दुबे के करीबी बताए जा रहे है और उन्होंने ही विकाश दुबे को अपने यहां ठहराने कि व्यवस्था कि थी।

कानपुर पुलिस हत्याकांड में नामजद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 अन्य आरोपी समेत कोर्ट में हुई पेशी

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खेड़ी पुल थाना इलाके में बड़खल मोड़ स्थित एक ओयो होटल में छापेमारी की थी, मुखबिरों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि विकास भी होटल में ठहरा हुआ है लेकिन जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक विकास वहां से निकल चुका था।

आज दोपहर तीनों आरोपियों की फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट में पेशी कि गई जिस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भी मौके पर रही और पेशी के बाद अंकुर और श्रवण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं हत्याकांड में आरोपी प्रभात उर्फ कार्तिकेय को 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया है।

कानपुर पुलिस हत्याकांड में नामजद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 अन्य आरोपी समेत कोर्ट में हुई पेशी

बता दे कि इस शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दूबे अभी भी फरार है, उसे अपने एनकाउंटर का डर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वो कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। विकास दुबे कि अंतिम लोकेशन फरीदाबाद मिली है। पुलिस टीम लगातार विकास को ढंढने के लिये जमीन-आसमान एक किये हुए है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this