Categories: Faridabad

5 ऐसे कारण जो साबित करते है आखिर क्यों Faridabad है Gurgaon से बेहतर

वैसे तो फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी कहा जाता है पर बहुत से ऐसे लोग है जो ये नही जानते की फरीदाबाद औद्योगिक नगरी होने के अलावा बहुत से आकर्षणों का केंद्र भी है हालाकि बहुत से लोग ऐसा नही सोचते। जब भी कभी लोगो का घूमने का मन होता है या उन्हें अपनी छुट्टियों में अपने परिवार वालो के साथ कुछ समय बिताना होता है तो वह दिल्ली या फिर गुड़गांव का रुख करते है।

जबकि फरीदाबाद में भी ऐसी बहुत सी चीजे है जिनसे लोग अनजान है। फरीदाबाद एनसीआर के उन शहरों में से एक है जो अपने अंदर सबसे बेहद खूबसूरत जगहों को समेटे हुए है। आज हम आपको उन्ही चीज़ों से रूबरू कराने वाले है। हम आपको बताएंगे ऐसे 5 कारण जो ये साबित करते है की फरीदाबाद गुड़गांव से बेहतर है।

1. सूरजकुंड मेला



अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला जिसे सूरजकुंड मेले के नाम से भी जाना जाता है पूरी दुनिया में मशहूर है। आप भी इस मेले से तो वाकिफ होंगे ही अगर नही तो हम आपको बता दे की दुनिया में सबसे बड़े हस्तशिल्प मेले के रूप में मशहूर ये मेला फरीदाबाद में हर साल फरवरी के महीने में लगता है।

ये मेला पारंपरिक हस्तशिल्प और विभिन्न देशों की संस्कृतियों का संगम है। इस मेले में आकर दुनिया भर के कारीगर अपनी हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन करते है साथ ही आपको देश विदेश से आए कलाकारों व उनकी संस्कृतियों को देखने का मौका भी मिलता है।

ये मेला पूरे हरियाणा में सिर्फ फरीदाबाद में ही आयोजित किया जाता है इसके अलावा ये मेला आपको कही और देखने को नहीं मिलेगा।

2. स्ट्रीट फूड और कैफे



भले ही गुड़गांव अपने कोजी कैफे और नाइट लाइफ के जाना जाता हो पर स्ट्रीट फूड के मामले में फरीदाबाद गुड़गांव से आगे है। फरीदाबाद ने स्ट्रीट फूड और कैफे के मामले में भी काफी तरक्की कर ली है।

चाहे ओपन एयर कैफे हो या कोजी रेस्त्रां इस मामले में फरीदाबाद भी किसी से कम नही है। अब बात की जाए स्ट्रीट फूड की तो फरीदाबाद का स्ट्रीट फूड आज के समय में दिल्ली एनसीआर और गुड़गांव के स्ट्रीट फूड को बराबर की टक्कर दे रहा है।

फरीदाबाद में भी ऐसे बहुत से फूड प्वाइंट और कैफे शामिल है जहा जाने के बाद आप दिल्ली गुडगांव तो जाना भूल जाएंगे।

3. प्राचीन इतिहास और इमारतें



फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी के रूप में तो सभी जानते है पर क्या आप इसके प्राचीन इतिहास और यहा की ऐतिहासिक इमारतों के बारे में जानते है? ऐसे कम ही लोग होंगे जो फरीदाबाद के प्राचीन इतिहास और इसकी विरासत से वाकिफ होंगे।

फरीदाबाद का राजा नाहर सिंह किला हो या बाबा फरीद का मकबरा अपने इतिहास की दास्तान बखूबी बयान करते है। अगर आपको शहर की जाट संस्कृति और उसके इतिहास के बारे में जाना हो तो आप राजा नाहर सिंह किला का रुख कर सकते है।

अब बात करते है बाबा फरीद के मकबरे की। फरीदाबाद का नाम इस मकबरे के इतिहास से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है की फरीदाबाद शहर का नाम बाबा फरीद के नाम पर पड़ा जो की 12 सदी के सबसे पूजनीय संतो में से एक थे।

ये फरीदाबाद की ऐसी जगहें है जो फरीदाबाद की प्राचीन कहानियां बयान करती है जबकि गुड़गांव में ऐसा कुछ नहीं जो अपने इतिहास और संस्कृति के बारे में बताती हो।

4. बेहतर कनेक्टिविटी



बात की जाए रोड और मेट्रो की कनेक्टिविटी की तो फरीदाबाद इस मामले में गुड़गांव से बेहतर है। नोएडा, साउथ दिल्ली और गुड़गांव से सटे सीमाओं पर फरीदाबाद रोड कनेक्टिविटी के मामले में बेहतर शहर है।

गुड़गांव की मेट्रो कनेक्टिविटी ने अभी इतनी तरक्की नहीं की है जबकि फरीदाबाद पूर्वी दिल्ली,नोएडा यहां तक कि गाजियाबाद से भी बहुत आसानी से जुड़ा हुआ है।

5. झीलें और अभयारण्य



प्रकृति के मामले में भी फरीदाबाद बहुत से लोगो के लिए आरक्षण का केंद्र है। फरीदाबाद में ऐसी बहुत सी झीलें और अभयारण्य है जिन्हे प्रकृति ने बहुत ही खूबसूरती से नवाजा है। मांगर गांव में स्थित धौज झील को देखने दूर दूर से लोग आते है और इसकी खूबसूरती में खो जाते है।

इसके अलावा भारद्वाज झील, citm झील और सूरजकुंड झील ये सभी प्राकृतिक आकर्षण फरीदाबाद की खूबसूरती में चार चांद लगाते है। अरावली की पहाड़ियों में बसा असोला भट्टी वाइल्ड लाइफ सेक्चुअरी में आप कुछ प्राचीन बचे हुए वन्यजीवो की झलक देख सकते है।

इसके अलावा बहुत जल्द ही लोगो को फरीदाबाद में वाइल्ड लाइफ सफारी का मजा उठाने को मिलेगा। ये कुछ ऐसी चीजे है जो सिर्फ आपको फरीदाबाद में ही देखने को मिलेंगी।



फरीदाबाद आज के समय में एक उभरते हुए शहर के रूप में देखा जाता है पर आज भी ऐसे बहुत से लोग है जो फरीदाबाद के मुकाबले में दिल्ली और गुड़गांव को बेहतर मानते है परंतु ऐसा नहीं है। फरीदाबाद भी किसी भी शहर से कम नही है। ये थे ऐसे 5 कारण जो ये बताते है की हमारा फरीदाबाद गुड़गांव से इन मामलो में बेहतर है। आपका इस बारे में क्या कहना है। हमे कॉमेंट में जरूर बताएं और आर्टिकल पसंद आया हो तो लाईक और शेयर करे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago