Categories: Faridabad

फरीदाबाद के सेक्टर -63-64 को बांटने वाली सड़क का हुआ बुरा हाल,लोग प्रशासन से लगा रहे गुहार

फरीदाबाद में लगभग सभी सड़कों का बुरा हाल है लेकिन आप कई दिनों से निर्माण कार्य लगभग चालू है। अगर बात करें सेक्टर 63-64 को बांटने वाली सड़क तो वह भी इस वक्त जर्जर हो चुकी है। उसमें गहरे गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं।जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें होती है। वही रात के समय वहां पर काफी अंधेरा हो जाता है जिससे दो पहिया वाहन चालको को ज्यादा समस्या होती है।

कहीं ना कहीं अंधेरा होने के कारण वाहन चालक गिर जाते हैं और उनको छोटे भी आ जाती हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी सड़क की तरफ ध्यान नहीं दे रही हैं।
आपको बता दें कि एचएसवीपी द्वारा 2 सेक्टर के बीच सड़कों को चार लेन बनाया जा चुका है वही सेक्टर-63 एक्साइड सड़क पर मार्केट विकसित हो चुकी है। लेकिन सेक्टर-64 की तरफ हरी पत्ती विकसित की गई हैं। सड़क पर पिछले 10 सालों से कंस्ट्रक्शन का काम नहीं हो पाया है कार पेंटिंग भी नहीं की गई है।

चार वर्ष पहले यहां पर पैचवर्क किया गया था। उसके बाद फिर पैचवर्क नहीं किया। अब सड़क में कई जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। इन गांव के लोग इस सड़क से रोजाना आना-जाना करते हैं।
लोगों को गड्ढों के कारण काफी परेशानी हो रही है।यह गांव है जिससे रोज लोग आना जाना करते है।

सेक्टर-65-62, साहूपुरा, मलेरना, सुनपेड़, सागरपुर, डीग, पीएम डीग, असावटी, शाहपुर कलां, लढौली, फतेहपुर बिल्लौच, मांदकौल, जवां, पन्हैड़ा कलां, ककड़ीपुर, बढ़राम, नाई नगला, अटेरना, सदरपुर, घाघौट, गोपीखेड़ा, कटेसरा, कुरारा शाहपुर, अलावलपुर के लोग इस सड़क से निकलते हैं।

सड़क से दिल्ली-वडोदरा-मुंबई की एक्सप्रेस-वे व गांवों के लिए वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है। अंधेरे में कई बार लोग सड़क के गड्ढों में गिर कर घायल हो जाते हैं। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। जयवीर तेवतिया, सेक्टर-64 का कहना है जब से सड़क बनाई है, तब से एक बार भी एचएसवीपी के अधिकारियों ने इसकी कारपेटिग नहीं की है।

तीन-चार वर्ष पहले गड्ढों पर पैचवर्क अवश्य किया था। अब तो पैचवर्क भी नहीं किया जा रहा है। मनोज कुमार, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी फरीदाबाद ने बताया की रमेश चौधरी बड़गुजर, सेक्टर-64 सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेज दिया है। जल्दी ही मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago