Categories: Entertainment

बी टाउन में आए दिन सेलेब्स के बिगड़ रहे है रिश्ते, सोहेल खान के बाद अब यह भी लेने वाले है तलाक

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि बॉलीवुड की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है।  कभी किसी के रिश्ते बनते हैं, तो कभी किसी के बिगड़ते रहते हैं। जैसा कि आप सभी को पता ही है हाल ही में सोहेल खान और सीमा खान ने तलाक लिया था। इनकी खबरों से अभी फैन बाहर आए नहीं थे कि अब एक और शादी टूटने की खबरें सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान खान और अविताका मालिक का रिश्ता काफी समय से ठीक नहीं था। ऐसे में पता चल रहा है कि जल्द ही दोनों तलाक लेने वाले हैं।

आपको बता दें इमरान खान आमिर खान के भतीजे हैं। इमरान खान और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। कई बार दोनों की लड़ाई की खबरें भी सामने आई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि अवंतिका इमरान और अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने तलाक का फैसला नहीं लिया। इसके साथ ही दोनों के दोस्त और रिश्तेदार भी उन्हें घर बसाने की सलाह दे रहे थे।

बहुत कोशिशों के बाद भी दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं हुआ। ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि अभी फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी नहीं दी गई है। फैंस को यह जोड़ी बहुत पसंद आई थी। लेकिन इनका अलग होना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। आपको बता दें दोनों की एक साथ साल की बच्ची भी है।

बता दे कि इमरान खान और अवंतिका मलिक ने साल 2011 में शादी की थी। उनके इस खास दिन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जो अब 7 साल की हो चुकी है।

वहीं इमरान के करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म जाने तू या जाने ना से की थी। इसके बाद भी वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बने, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago