फरीदाबाद में बेहतर तरीके से बिछाए जायेंगे पाइप, क्या सच में सुधरेंगे हालात ?

बुढि़या नाला पर पुल बनाने की मांग डीएलएफ इंडस्ट्री ने की थी। 2018 में नेताओं को ज्ञापन भी दिया गया था। एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा ने बताया कि पुल बनने के बाद केवल एक औद्योगिक सेक्टर नहीं, बल्कि आसपास की रिहायशी कालोनियों के वासियों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि पेयजल लाइन पहले शिफ्ट होगी। इसके बाद लोहे का पुल बनाएंगे। उसके बाद में कंक्रीट का पुल बनेगा।

औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-32 को दो भागों में बांट रहे बुढि़या नाला पर पहले लोहे के पुल का निर्माण किया जाएगा। फिर उसके ऊपर से पेयजल लाइन निकलेगी। इसके लिए टेंडर भी दिए गए हैं। उम्मीद है अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा। उसके बाद यहां कंक्रीट का पुल बनाया जाएगा। इसके भी टेंडर हो चुके हैं।

इस पुल की लागत करीब दो करोड़ रुपये आएगी। पुल बनने के बाद सेक्टर के एक फेस से दूसरे में जाने के लिए कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

यमुना नदी तक जाता है नाला :

सेक्टर-32 डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र के बीच से गुजर रहा बुढि़या नाला ऐतिहासिक है। बारिश के दौरान अरावली पहाड़ी से पानी बहकर इस नाले के माध्यम से यमुना नदी तक जाता था। यह नाला राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रहा है। अब इस नाले के दोनों ओर सेक्टर-32 औद्योगिक सेक्टर बस चुका है।

इस पर एक जर्जर पुल बना है, लेकिन इससे आवागमन बंद हो चुका है। इस वजह से इस सेक्टर में एक स्थान से दूसरे तक जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से घूमकर आना पड़ता है। इससे उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों सहित माल इधर-उधर ले जाने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago