HomeCrime8 पुलिस वालों का हत्यारा, गैंस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर

8 पुलिस वालों का हत्यारा, गैंस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Published on

कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने कानपुर में एनकाउंटर में मार गिराया है। उसे कल उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था उसके बाद उससे पूछताछ की गई। उसके ऊपर 5 लाख का इनाम भी घोषित था।

मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे को STF की टीम गाड़ी से कानपुर आ रही थी लेकिन रास्ते में बर्रा थाने के पास हाईवे पर भारी बारिश के कारण गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार कर गिरा दिया।

8 पुलिस वालों का हत्यारा, गैंस्टर विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में ढेर

छाती में दो से तीन गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भारी बारिश के कारण पलटी गाड़ी

विकास दुबे को लेकर आ रही गाड़ी भारी बारिश और फिसलन के कारण हाइवे पर पलट गई, उसके काफिले में 12 गाड़ी शामिल थी जो उसको उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही थी।

8 पुलिस वालों का हत्यारा, गैंस्टर विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में ढेर

STF के 2 जवान भी हुए हैं घायल

विकास दुबे के साथ हुई इस मुठभेड़ में STF के 2 जवान भी घायल हो गए हैं, जिसके बाद उनको प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद एसएसपी हैलट पहुंच गए हैं और घटना की जांच कर रहे हैं।

विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर

कानपुर पुलिस फिलहाल इस घटना के बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि विकास दुबे एसटीएफ के जवानों से हथियार छीन कर भाग रहा था इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसको मार दिया।

8 पुलिस वालों का हत्यारा, गैंस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर

फरीदाबाद से पहुंच गया था उज्जैन

विकास दुबे कानपुर में पुलिस हत्याकांड के बाद से फरार हो गया था। वह यूपी, दिल्ली होते हुए फरीदाबाद पहुंच गया था। उसके बाद वहां से मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंच गया था।उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद सुरक्षा गार्ड की मदद से पुलिस ने उस को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस एनकाउंटर में मौत

इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने 2 घंटे के पूछताछ के बाद उसे यूपी STF को सौंप दिया था। जिसके बाद यूपी STF की टीम उसको लेकर कानपुर आ रही थे तभी यह घटना हो गयी।

Written by – Ankit Kunwar

Latest articles

बल्लमगढ़ शहर का सबसे बड़ा पार्क होगा छोटा, कल्पना चावला सिटी पार्क की जमीन पर है विवाद!

हरियाणा पंजाब के हाई कोर्ट ने शहर के सबसे बड़े कल्पना चावला सिटी पार्क...

फरीदाबाद की सोसाइटी में भेजे जा रहे है गलत बिल, आरडब्लूए का कहना है कि सिर्फ कुछ लोगों को है दिक्कत।

प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में एक गलत बिलिंग को लेकर रेजिडेंट और आरडब्ल्यूए आमने-सामने हैं।...

फरीदाबाद की यह स्पेशल बसें लेकर जाएंगी हिल्स स्टेशन, जानिए पूरी खबर।

इन दिनों हरियाणा रोडवेज की बसों से संबंधित कई खबरें सामने आ रही है।...

बल्लभगढ़ में 1 सप्ताह पहले बनी हुई सड़क लगी उखड़ने जाने पूरी खबर।

बल्लमगढ़ की आगरा नहर से लेकर तिगांव तक करीब 74 लाख खर्च करके बनाई...

More like this