हम दिल दे चुके सनम !! लेकिन किसी अभिनत्री से नहीं बल्कि अपनी ही फैन से ……..

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक थलापति विजय हर साल 22 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसी क्रम में अभिनेता आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले विजय का जन्म 22 जून 1974 में हुआ था। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस के बीच वह विजय थलापति के नाम से मशहूर हैं।

एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े रोचक और अनसुने किस्से के बारे में कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता विजय ने बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा। उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर लंबे समय तक काम किया।

बतौर मुख्य अभिनेता विजय की पहली फिल्म साल 1992 में आई थी, जिसका नाम ‘नालया थीरपू’ था। इस वक्त वह महज 18 साल के थे। अपनी इस फिल्म के बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान विजय ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।

लेकिन शायद ही आपको पता हो कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साउथ अभिनेता विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रिंयका और विजय ने तमिल फिल्म thamizhan में साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। इतना की नहीं विजय सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

कई फिल्मों में खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके विजय पर यूं तो कई लड़कियों का दिल धड़कता होगा। उन्हें पसंद करने वाली अभिनेत्रियों की भी कोई कमी नहीं थी। लेकिन अभिनेता का दिल अपनी एक आम सी लड़की पर आया था।

पर्दे पर कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमा चुके अभिनेता विजय यूके में रहने वाली अपनी अपनी ही एक फैन संगीता से शादी की और दोनों एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

Himanshi Kaushik

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago