
कहते हैं हर प्रेम कहानी में हीरो भी होता है और विलेन भी. बस नजरिए का सारा खेल है कि किसके लिए कौन विलेन है और कौन हीरो. काफी समय से चर्चा में बनी एक विलेन रिटर्न भी इसी नजरिए पर बनी फिल्म है जिसका ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है।
अर्जन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), दिशा पाटनी (Disha Patani) और जॉन अब्राहम (John Abraham) जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की पहली झलक आपका दिमाग ना घुमा दें तो कहना।
एक विलेन रिटर्न के ट्रेलर की शुरूआत उसी कहानी से होती है जहां पर एक विलेन की कहानी खत्म हुई थी. हालांकि फिल्म पूरी तरह उससे जुदा है और सबसे अनूठी बात ये है कि आप पता ही नहीं लगा पाएंगे कि इस कहानी में कौन हीरो है और कौन विलेन।
ट्रेलर देख लगेगा कि जॉन अब्राहम विलेन हैं लेकिन फिर कब अर्जुन कपूर विलेन की तरह दिखने लगेंगे आप समझ ही नहीं पाएंगे और ट्रेलर के क्लाइमेक्स तक आते-आते दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के रंग ढंग बदले-बदले नजर आने लगेंगे।
अब इस कहानी में ये चारों ही विलेन हैं या फिर मामला कुछ और है ये जानने के लिए फिल्म का इंतजार आपको करना होगा।
एक विलेन रिटर्न 29 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. काफी समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है और अब फाइनली फिल्म बनकर तैयार है. वैसे आपको बता दें कि 2014 में एक विलेन नाम से फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख थे।
फिल्म में हीरो थे सिद्धार्थ तो विलेन का रोल निभाया था रितेश ने।ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी. यही वजह है कि अब फिल्म की अगली कड़ी नई कहानी के साथ रिलीज की जा रही है ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…