जब सलमान खान की फिल्म के सेट पर अचानक पहुंच गए थे शाहरुख खान, और फिर जो हुआ… सालों बाद सामने आया Unseen Video

सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती और रिश्ते हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं। सलमान और शाहरुख किसी इवेंट में एक दूसरे से मिल भी और गले लगा तो ये नजारा फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। ऐसे में इस जोड़ी के फैंस के लिए आज हम सलमान और शाहरुख का एक अनसीन वीडियो लेकर आए हैं।

ये सालों पुराना वीडियो है सलामन खान की फिल्म ‘सुलतान’ के शूटिंग सेट का. साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में ये वीडियो भी नेटिजंस को खूब पसंद आ रहा है।

सामने आए इस अनसीन वीडियो की बात करें तो इसमें शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म के सेट पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सलमान खान जहां शूटिंग मे बिजी थे तो वहीं अचानक शाहरुख खान को सेट पर देखकर पूरी टीम काफी हैरान दिखाई दे रही है।

किंग खान और दबंग खान ने इस दौरान एक दूसरे को गले लगाया। वीडियो के बैकग्राउंड में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रही हैं और पूरी टीम काफी हैरान नजर आ रही है।

इस वीडियो को देखने के बाद लगा रहा है कि जैसे सलमान खान इस दौरान किसी गाने की शूटिंग कर रहे थे।

वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान दोनों के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। दोनों के बीच जबरदस्त दोस्ती वाली बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे कि कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई दे चुके हैं।इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां फैंस शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

तो वहीं सलमान खान भी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं जिसमें ‘कभी ईद कभी दिवाली’, ‘टाइगर 3’, ‘गॉडफादर’, ‘किक 2’, और ‘बजरंगी भाईजान 2’, शामिल है। वहीं खबर है कि शाहरुख खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘पठान’ में भी सलमान कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago