Categories: Entertainment

अब टिक टॉक के सारे फीचर्स उपलब्ध होंगे इंस्टाग्राम पर

भारत सरकार ने जिन 59 प्ले स्टोर एप्स को बैन किया था उनमें चीन का मशहूर ऐप टिक टॉक शामिल था। यह ऐप भारत में भी काफी पॉपुलर था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में लगभग 120 मिलियन एक्टिव यूजर्स टिक टॉक का इस्तेमाल करते थे।

टिप टॉप बैन होने पर लोग हुए मायूस

कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण सभी लोग अपने घरों में रुके हुए हैं। उनके बाहर जाने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। जिस कारण शूटिंग क्रिकेट मैचेस और अन्य एंटरटेनमेंट के स्त्रोत भी कम हो गए हैं। ऐसे में टिक टॉक सभी लोगों के लिए मनोरंजन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत था। भले ही टिक टॉक पर हर तरह का कंटेंट पाया जाता है। बहुत से बकवास वीडियो भी होते हैं लेकिन साथ में कुछ ऐसे वीडियोस भी हैं जो अपने क्रिएटिव अंदाज से दूसरे लोगों को मन लुभा सकते हैं।

अब टिक टॉक के सारे फीचर्स उपलब्ध होंगे इंस्टाग्राम पर

टिक टॉक के बैन पर लगभग सभी लोग मायूस थे। अपनी मायूसी को लोगों ने वीडियोस बनाकर भी शेयर किया। अब उन लोगों को और उदास होने की जरूरत नहीं है। जो लोग सोशल मीडिया से माल करते हैं उन्हें इंस्टाग्राम का नाम तो सुना ही होगा।

अगर आपको नहीं पता तो आपको बता दें कि इंस्टाग्राम एक फोटो और वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस पर लोग मजेदार और आकर्षक फिल्टर लगाकर अपनी वीडियो और फोटो शेयर कर सकते हैं।

क्या है इंस्टाग्राम रील फीचर

टिक टॉक यूजर्स के लिए यह एक बहुत बड़ी राहत की बात यह है कि इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर निकाला है जिससे इंस्टा रील का नाम दिया गया है।

  1. इंस्टा रील फीचर के जरिए यूजर्स 15 सेकंड का एक छोटा वीडियो बना सकेंगे।
  2. इस 15 सेकंड के वीडियो को ऑडियो और वीडियो ट्रैक से एडिट किया जा सकेगा।
  3. वीडियो को इंस्टाग्राम की स्टोरी और डायरेक्ट मैसेज पर भी शेयर किया जा सकेगा।
  4. इस फीचर के नए वर्जन में इंस्टाग्राम टिक टॉक से भी बेहतर फीचर्स ला सकता है।

भारत में टिक टॉक के बैन होने के बाद इस स्पेस को भरने के लिए अलग-अलग ऐप्स आ रहे हैं। फिलहाल चिंगारी नाम का ऐप टिक टॉक का एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है। लगभग 1 हफ्ते में इस एप्लीकेशन को हजारों लोगों ने डाउनलोड किया। अब तक टिक टॉक जैसी पॉपुलैरिटी किसी ऐप को मिलती नहीं दिख रही है।

क्या इंस्टाग्राम का यह नया फीचर इंस्टाग्राम रील , टिक टॉक की कमी को भर पाएगा? क्या पुराने टिकटोक यूजर्स टिक टॉक को भूलकर इस नए फीचर को इस्तेमाल करेंगे? अपनी राय कमेंट सेक्शन में बताइए?

Written by -Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago