Categories: Trending

पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड ढूंढ रही है ये पत्नी, 32 हजार सैलरी भी देगी

एक महिला को अपने ही पति के लिए तीन गर्लफेंड की तलाश है। इसके लिए महिला ने बाकायदा विज्ञापन भी दिया है। एक तो मिल गई है, दो और की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर अब इस महिला की कहानी सुर्खियों में है।

दुनिया की कोई भी महिला नहीं चाहेगी कि उसकी लाइफ में ‘सौतन‘ की एंट्री हो। लेकिन क्या हो जब एक पत्नी ही अपने पति की ‘खुशी’ के लिए दूसरी महिलाओं को अपने रिलेशन में लाने की जिद कर बैठे। महिला ने बाकायदा अजीबोगरीब  विज्ञापन देकर पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड ढूंढने का ऐलान किया है। एक तो मिल गई है, दो और की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर अब इस महिला की कहानी सुर्खियों में है। तो आइए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई, जो एक महिला खुद अपने बसे बसाए संसार को तबाह करने की राह पर निकल पड़ी है।

पत्थीमा ने एड निकाला और कहा कि उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है, जो उनके पति को खुश रख सके और उनके कामों में हाथ बंटा सके। Thaiger की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्थीमा ने ये सब जानकारी टिकटॉक पर वीडियो जारी कर दी। पत्थीमा ने एक वीडियो के जरीए अपनी बातें रखते हुए कहा था, ‘अप्लाई कर रही महिलाएं अपनी HIV टेस्ट की रिपोर्ट पेश करें।’


उन्होंने योग्यता के बारे में बात करते हुए बताया कि उम्र 30-35 वर्ष की होनी चाहिए। साथ ही उनके पास हाई स्कूल या स्नातक की डिग्री हो। इसके अलावा महिलाएं का रहना खाना सब फ्री रहेगा। महिला का यह कहानी थाई सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसपर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

क्या है वजह

पत्थीमा का कहना है कि वह डिप्रेशन से पीड़ित हैं और पति की खुशी के लिए ज्यादाकुछ नहीं कर पा रही। अब घर में उनकी और पत्नियां जुड़ जाएंगी। वे एक साथ खाएंगे और समय बिताएंगे। एक दूसरे की देखभाल करेंगे।

वे कहती हैं कि हम आपस में बिलकुल नहीं लड़ेंगे और इसके साथ ही वह अपने पति को खुली छूट देंगी कि वे किसी के भी साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह परेशानी से जूझ रही हैं और रोजाना नींद की गोलियां लेती हैं और जल्दी सो जाती हैं। वे अच्छे से पति की देखभाल नहीं कर पा रही।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago