Categories: Government

फरीदाबाद जिला प्रशासन ने कैदियों की सुरक्षा हेतु उठाएं यह महत्वपूर्ण कदम

कोरोनावयरस का संक्रमण इतना खतरनाक है की यह जितनी तेजी से फैल रहा है, उतनी तेजी से लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। और हैरान करने वाली बात तो यह है कि इसका संक्रमण जेल तक पहुंच चुका है। पिछले दिनों जेल के कैदियों में भी कोरो नावायरस की पुष्टि हुई थी।

यहां तक कि कुछ आरोपियों और दोषियों को कोर्ट में जब पेश किया गया। उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद कोर्ट को भी सील कर दिया गया था। अब ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा कैदियों के हित में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं ताकि इस संक्रमण को उन तक भी आने से रोका जा सके।

इसी कड़ी में फरीदाबाद के जिला उपायुक्त द्वारा अब जेल प्रबंधन और जेल कैदियों के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें जेल कैदियों की सुरक्षा के बारे में बताया गया है, और उनके खान पान के बारे में जिक्र करते हुए खाने की स्थल जैसे किचन इत्यादि को पूरी तरह साफ रखने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं यह भी बताया गया कि अगर जेल में बंद कैदियों को कोई दूसरी बीमारी जैसे एचआईवी, टीवी ,हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी हो तो उनके उपचार का जेल प्रबंधन और प्रशासन को ही जागरूकता और गंभीरता के साथ ध्यान रखना होगा। वही अब जेल कैदियों को भी सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी एक जगह पर भी भीड़ इक्कठी होने नहीं दी जाएगी।

वहीं जिन कैदियों को छोड़ा जाना संभव है जिनमें बुजुर्ग या पहले से बहुत गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया और जेल नियम के तहत छोड़ दिया जाएगा। वही जो कैदी जेल में कैद हैं और उनकी सजा भी बाकी है, उन्हें उक्त नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

साथ ही जेल में कैदियों के खाने पीने के साथ उनके हाइजीनिक पर विशेष ध्यान जाएगा।इसके अलावा जिला की जेल में बंद कैदियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान जेल प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से रखा जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago