Categories: Government

हरियाणा के कॉलेज में ही बनेगा सभी विद्यार्थियों का ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके लिए प्रदेश के महाविद्यालयो में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ उनके शिक्षण संस्थान में ही ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय किया गया है कि जब विद्यार्थी कॉलेज से स्नातक पास करके निकलेंगे तो उन्हें पासपोर्ट भी भेजा जाएगा और पूरा पासपोर्ट कॉलेज में ही बनाया जाएगा।

हरियाणा के कॉलेज में ही बनेगा सभी विद्यार्थियों का ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट

मुख्यमंत्री करनाल स्थित डॉ मंगल सिंह ऑडिटोरियम में स्कूल कॉलेज और आई.टी.आई के 18 से 25 वर्ष के छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस तथा स्डट कंपनी का हेलमेट वितरण करने के “हर सर हेलमेट” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर 5 छात्राओं को हेलमेट भी वितरण किया।

कार्यक्रम का आयोजन करनाल लोकसभा के सांसद श्री संजय भाटिया ने अंतरराष्ट्रीय हेलमेट निर्माण कंपनी “स्टड” के सहयोग से किया था। जिसमें 100 से अधिक युवाओं को हेलमेट वितरित किया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का कार्यक्रम राजनीतिक विषय से अलग है। इसका संबंध दीर्घकालिक परिणाम से है, उन्होंने कहा कि हरियाणा में समाज सुधार से जुड़ा कार्यक्रम “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” भविष्य के लिए जल बचाओ और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्वच्छता जैसा कार्यक्रम सफलतापूर्वक जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि “हर सर हेलमेट” एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें सोच बदलने का विषय निहित आतार्थ सड़क पर चलते जीवन को कैसे सुरक्षित रखा जाए।सड़क दुर्घटना के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में हर साल बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती है तथा प्रतिदिन लगभग 1300 दुर्घटना में बिना हेलमेट ड्राइव करने वाले व्यक्तियों की मौत हो जाती है।

उन्होंने कहा कि हेलमेट के बिना चालान किए जाने के संबंध में ऐसे चालान किसी सरकारी एजेडे में नहीं आते तथा ना ही से कोई राजस्व में इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि चालान करने का उद्देश्य वाहन चालक को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि न केवल सड़क का बल्कि रोलर स्विमिंग जैसे खेल, भवन निर्माण जैसे काम में भी हेलमेट की जरूरत होती है, तथा यह एक ऐसा शास्त्र है, जिसका सभी को इस्तेमाल करना चाहिए।

Written by – Ankit Kunwar

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago