Categories: Faridabad

हर्ष ने पछाड़ा विदेशी खिलाडियों को,जीता एशियन बॉक्सिंग टाइटल का खिताब

नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में आयोजित हुए एशियन बॉक्सिंग टाइटल में मुक्केबाज हर्ष गिल ने दक्षिण कोरिया के बॉक्सर सुंग जिन कुआक को चौथे राउंड में नॉकआउट कर हराया और खिताब अपने नाम कर लिया।

आपको बता दे कि इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के बॉक्सर हीरा मियां को भी हराया था।भारत के हर्ष गिल और दक्षिण कोरिया के बॉक्सर के बीच 3 राउंड तक मुकाबला जोरदार हुआ।

लेकिन चौथे राउंड में भारतीय मुक्केबाज हावी हो गए और जीत हासिल कर ली। हर्ष ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं।

उन्होंने 2019 मे सर्बिया में आयोजित गोल्डन ग्लव्स ऑफ वोजवोदिना इंटरनैशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

2021 में नोएडा में आयोजित हुए प्रोफेशन बॉक्सिंग में भी जीत हासिल की थी। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने स्कूल नैशनल गेम्स 2018 असम में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

ओपन नैशनल-2018 चंडीगढ़ में रजत पदक हासिल कियाथा।ऑल इंडिया साई नैशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2018 रोहतक में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। खेलो इंडिया गेम्स-2018 दिल्ली में रजत पदक हासिल किया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago