
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह (Choudhary Charanjeet Singh) ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक किसानों को सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन (Solar Tubewell Connection) देने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है और सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन (Solar Tubewell Connection) पर सब्सिडी (Subsidy) दी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौधरी रणजीत सिंह आज हिसार में आयोजित बिजली पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जिस दौरान उन्होंने कहा,
“हर महीने की 5 तारीख को होने वाली इस बिजली पंचायत में 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया जाता है और मौके पर समझौता कर लिया जाता है। अधिकारियों को लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के भी आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैं।”
आपको बताते चले कि ऊर्जा मंत्री ने बिजली पंचायत में निगम के अधिकारियों को ढाणियों में लंबित बिजली कनेक्शन जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने निगम के अधिकारियों को प्राथमिक स्तर पर उपभोक्ताओं के लिए कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…