फरीदाबाद के ESIC हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज हुआ शुरू, अब प्रदेश में ही मिलेगा उपचार

फरीदाबाद के ESIC मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए बेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग क्लिनिक शुरू किया गया है। महिलाओं में जागरुकता बढ़ाने और बीमारियों की समय पर जांच के उद्देश्य से अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को स्पेशल स्क्रीनिंग ओपीडी शुरू की गई है। स्क्रीनिंग के साथ सभी तरह के टेस्ट होंगे, ताकि बीमारी का समय पर पता चल सके और बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से फरीदाबाद के करीब साढ़े छह लाख कार्डधारक जुड़े हुए हैं।

हॉस्पिटल में जल्द होंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

इसके अलावा गुरुग्राम, पलवल, होडल, हथीन, पानीपत, रेवाड़ी, यमुनानगर आदि जिलों से रोजाना करीब 4 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में उच्चाधिकारियों के दौरे के बाद अस्पताल में विश्वस्तरीय सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्राइवेट हॉस्पिटल की तर्ज पर अस्पताल में कैंसर मरीजों के इलाज, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी जैसी सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं और कई अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं शुरू की गई हैं।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एकेडमिक रजिस्ट्रार डॉ. सीके दुर्गा ने कहा कि औद्योगिक नगरी में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें ब्रेस्ट कैंसर के मरीज काफी ज्यादा हैं। इसके कारणों में महिलाओं द्वारा स्तनपान न कराना, मोटापा, जेनेटिक, हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी, शराब और सिगरेट का सेवन, देर से शादी करना और अधिक उम्र में बच्चे पैदा करना, बच्चे न होना आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर के 65 फीसदी मामले तब पता चलते हैं जब ट्यूमर फुटबॉल के आकार का हो जाता है जबकि विदेशों में इसका पता प्राथमिक स्तर पर ही चलता है। उन्होंने कहा कि अभी भी लोगों, खासकर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुकता की भारी कमी है। फिर भी वह इस बीमारी के बारे में खुलकर चर्चा नहीं करती हैं। इससे यह बीमारी खतरनाक रूप लेती जा रही है।

अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती

डॉ. सीके दुर्गा ने बताया कि ओपीडी में आने वाली महिलाओं की समय पर और जल्दी जांच हो सके इसके लिए दो अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. यहां ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए जांच से लेकर इलाज तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि अगर शुरुआत में ही ब्रेस्ट कैंसर का पता चल जाए तो इसका पूरा इलाज संभव है। रोगी पूरी तरह ठीक हो सकता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago