फरीदाबाद की चार नए सेक्टर में जलापूर्ति के लिए बिछाए जाएंगे पाइपलाइन

फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चार नए सेक्टरों को पानी की आपूर्ति के लिए पानी की पाइपलाइन बिछाएगा। आपको बता दे सेक्टर 143, 144, 145, 145ए में नई पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई गई है। इस योजना को बुधवार को हुए 27वीं कोर प्लानिंग सेल (सीपीसी) की बैठक में एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया।

इस सेक्टरों पर होगा विकास

दिल्ली-आगरा हाईवे से सटे सेक्टर 143, 144, 145, 145ए के लिए प्लान तैयार किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर ने प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये। इसी के साथ ग्रेटर फरीदाबाद सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति में सुधार सहित शहर की कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की गई।

जलापूर्ति के लिए होगे ये काम

ग्रेटर फरीदाबाद की 36 सोसायटियों में पर्याप्त जलापूर्ति के लिए सीईओ ने एफएमडीए के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लीकेज पाइप लाइनों को ठीक करने के आदेश दिए हैं। जलापूर्ति को लेकर समीक्षा के दौरान एफएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में पानी की पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज हो रही है। जिससे सोसायटी में दबाव के कारण पानी नहीं बह रहा है। खासकर ग्रेटर फरीदाबाद की केएलजी सोसायटी सबसे ज्यादा परेशानी झेल रही है।

इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने केएलजी सोसायटी के जल मित्र से फोन पर बात की। जल मित्र ने बताया कि सोसायटी में पानी का प्रेशर कम है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी सोसायटी 51 एकड़ में फैली हुई है और सोसायटी में करीब दो हजार परिवार रह रहे हैं। सुधीर राजपाल के सवाल पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद की 36 सोसायटियों में से 32 का कनेक्शन दिया जा चुका है और 9 सोसायटियों को पानी की आपूर्ति की जा रही है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago