
डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेन्द्र कुमार की टीम ने आरोपी को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अमरात उर्फ अमन (22) है आरोपी फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में रहता है।
आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सारन के एरिया प्याली रोड सारन से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुछ दिन पहले मथुरा गया हुआ था। वहां से आते समय रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से अपने शौक के लिए देसी कट्टे 3000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…