Uncategorized

मुकेश अंबानी नहीं इस इंसान ने बनाया रिलायंस का नाम, इनका संघर्ष है रिलायंस की सफलता की वजह

किसी भी घर को मजबूती देने के लिए उसकी नींव को मजबूत रखा जाता है। अगर नींव मजबूत डली है तो इमारत भी मजबूत रहती है। कुछ ऐसा ही होता है व्यापार में अगर कोई स्टार्टअप की नीव भी ढंग से रखी जाए तो आगे चलकर यकीन व्यापार बहुत ज्यादा ऊंचाइयों पर जाता है इसका जीता जागता उदाहरण है धीरूभाई अंबानी।

 

रिलायंस इंडस्ट्री के सफलता का राज

आज के समय में रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने बहुत तरक्की कर ली है और आगे भी करते रहेंगे। लेकिन इस सफलता के पीछे अगर किसी का नाम है तो वह है धीरूभाई अंबानी उनके संघर्षों और कड़ी मेहनत के बाद ही आज रिलायंस एक उभरता हुआ ब्रांड बनकर सामने आया है।

 

कैसे रिलायंस बना एक बहुत बड़ा ब्रांड?

बहुत कम लोग जानते हैं कि रिलायंस फिलहाल तो मुकेश अंबानी की मेहनत के नाम से जाना जाता है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए जो चीजें धीरूभाई अंबानी यानी कि मुकेश अंबानी के पिता ने की है उसे ज्यादातर लोग नहीं जानते। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं यह 40 गज के ऑफिस से कैसे रिलायंस बना एक बहुत बड़ा ब्रांड।

 

पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे धीरूभाई अंबानी

धीरूभाई अंबानी अपने चचेरे भाई के साथ विदेश में एक पेट्रोल पंप पर मात्र ₹300 की जॉब किया करते थे। उनके काम के लगन को देखते हुए उनके मालिक ने करीब 2 महीने बाद ही उनकी सैलरी बढ़ा दी थी। लेकिन धीरूभाई अंबानी को यह एहसास हुआ कि वह इस काम के लिए नहीं बने हैं इसलिए वह तुरंत भारत लौट आए।

 

नौकरी छोड़ धंधे में आजमाया हाथ

नौकरी छोड़ भारत लौटने के बाद उन्होंने मसालों का आयात निर्यात करना शुरू किया और यह काम उस समय चल गया। जिसके बाद उन्होंने कपड़े का व्यवसाय किया और उन्होंने इसमें भी सफलता हासिल की इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जिंदगी में आगे बढ़ते चले गए।

 

40 गज के ऑफिस से की थी शुरुआत

जब धीरूभाई अंबानी का धंधा चल पड़ा तो उन्होंने एक 40 गज के कमरे में अपना ऑफिस खोला था। और आज रिलायंस इंडस्ट्री देश-विदेश हर जगह एक से बढ़कर एक ऑफिस खोल कर बैठी है। फिलहाल मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री का कारोबार संभाल रहे हैं, लेकिन धीरूभाई अंबानी अगर इसकी नींव सही से नहीं रखते तो आज यह मुमकिन नहीं होता।

Simran

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago