Categories: GovernmentIndia

Haryana News: हरियाणा के इस क्षेत्र में दौड़ेगी मेट्रो, किसान हैं खुश

हरियाणा सरकार ने 2023/24 का बजट पेश कर दिया है। बजट में हरियाणा सरकार की ओर से कई बड़ी सौगातें दी गई हैं। इसी तरह हरियाणा सरकार द्वारा बजट में मेट्रो रेल को असौड़ा तक बढ़ाने की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

किसान बैठे है धरना प्रदर्शन पर

बता दे कि एचओआरसी के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाने को लेकर किसान 50 दिन से केएमपी के किनारों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने बजट की इस घोषणा को कृषकों की बड़ी जीत बताया हैं। किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि किसानों के धरने की एक मांग मान ली गई है और बाकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। किसानों ने नजफगढ़ से बादली, रिठाला से खरखौदा तक मेट्रो के विस्तार की भी मांग की थी, उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट में मेट्रो को पहले असौदा तक बढ़ाया गया है और अगले बजट में मेट्रो को खरखौदा और बादली तक बढ़ाया जाएगा। दलाल ने कहा कि इसका सबसे बड़ा श्रेय किसानों की एकजुटता को जाता है।

 

सरकार ने एसवाईएल के लिए 101 करोड़ रुपए का बजट दिया

वहीं आपको बताते चले किसान नेता रमेश दलाल ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी के दखल की वजह से इस मेट्रो को बहादुरगढ़ से असौदा तक बढ़ाया गया है। सरकार ने SYL के पानी के लिए 101 करोड़ रुपये का बजट भी दिया है। एसवाईएल के पानी को लेकर इस बार कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एसवाईएल के पानी के लिए दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान को एक होना होगा। हमारे पास हरियाणा का एक अलग उच्च न्यायालय भी होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार 25 फरवरी तक उनकी सभी मांगों को पूरा कर देगी।

Simran

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago