Homeहरियाणा पुलिस ने, 11 हजार किलो नशा पकड़ने के साथ 1821 तस्करों...

हरियाणा पुलिस ने, 11 हजार किलो नशा पकड़ने के साथ 1821 तस्करों को दबोचा

Published on

नशे से ग्रस्त राज्यो मे से एक हरियाणा भी है और इसके खिलाफ इस वर्ष हरियाणा पुलिस ने मोहिम छेड़ दी है। इस साल के पहले 6 महीनों के अंदर ही हरियाणा पुलिस ने 11 हजार किलो नशा पकड़ लिया है जो गैर-कानूनी तरीके से प्रदेश के अंदर लाया जा रहा था। नशे के साथ- साथ हरियाणा पुलिस ने 1821 नशा तस्कर पर भी नियंत्रण पा लिया है।

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का दावा है कि नशे के इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए और सख्त कदम लिए जाएंगे।

हरियाणा

डीजीपी ने कहा,” हमने ड्रग्स की समस्या से लड़ने के लिए एक बहु-स्तरीय रणनीति अपनाई है, जिसके परिणामस्वरूप हमारी टास्क यूनिट्स, जिसमे स्पेशल टास्क फोर्स भी शामिल है और इस फोर्स ने राज्य मे लगभग सभी प्रकार के नशीले पदार्थो की संभावित आपूर्ति को समाप्त कर दिया है।”

कितना नशा पकड़ा गया है?

कार्रवाई का विवरण देते हुए, डीजीपी ने कहा कि खसखस की भूसी या गांजा 8043.2 किलो ज़ब्त हुए समान की सूची मे सबसे ऊपर था, इसके बाद 3,150 किलोग्राम भांग और 243 किलो अफीम थी। उन्होंने कहा कि अन्य ज़ब्त हुए पदार्थो मे 103 किलो चरस, 2.56 किलोग्राम स्मैक और 25.5 किलोग्राम हीरोइन शामिल है।

हरियाणा

गिरफ्तारी कहा-कहा हुई है?

राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा कि 563 आरोपियो की गिरफ्तारी के साथ सिरसा ज़िले मे एनडीपीएस अधिनियम के तहत अधिकतम 401 मामले दर्ज किए गए। इसी तरह, फतेहाबाद मे 163, कुरुक्षेत्र मे 81 और हिसार मे 77 मामले दर्ज किए गए है।

हरियाणा

इस दौरान 625 पिस्तौल, 25 रिवाल्वर, 1296 कारतूस और 37 चाकू भी बरामद किए गए है। एडीजीपी ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन व डीजीपी मनोज यादव की देखरेख मे निरंतर अपराध दर को कम करने के साथ-साथ कुख्यात और अन्य अपराधियो को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है।

Written by- Harsh Datt

Latest articles

हरियाणा में बनेगा ऐसा हाईवे! पौने 2 घंटे का सफर तय किया जाएगा, सिर्फ 35 मिनट में।

हरियाणा में एक और नए हाईवे के निर्माण का कार्य शुरु हो चुका है।...

हरियाणा के इस जिले की सड़कों को देख कर चौक जाएंगे लोग, 4 करोड़ रुपए होंगे खर्च!

हरियाणा की गठबंधन सरकार सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बहुत ही तेजी...

आरबीआई का बड़ा फैसला, लोन ना भरने वालों को भी मिले 5 अधिकार जानें पूरी खबर।

कभी-कभी परिस्थितियां जाती है कि अधिकतर लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए...

फरीदाबाद में बेरोजगार युवाओं का निकाला जाएगा डाटा फिर नौकरी देने की बनेगी योजना

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को जिले में बेरोजगारों और कामकाजी युवाओं का...

More like this