Categories: Faridabad

कूड़ाघर बनाए जाने पर विरोध में गांव वाले, सीएम की भी नहीं मन रहे बात

कूड़ेदान के निर्माण का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को रिवाजपुर में डस्टबिन बनाए जाने के विरोध में रैली निकाली गई। वहां एक शख्स ने सीएम मनोहर लाल से फोन पर बात की। इसमें सीएम ने आश्वासन दिया कि कूड़ेदान थोड़े समय के लिए बनाए जाएंगे, इसलिए इसका विरोध न करें। दूसरी ओर रविवार को मुजेड़ी गांव के लोगों ने भी पंचायत कर अपने स्थान पर डस्टबीन बनाए जाने का विरोध किया।

 

रिवाजपुर में कूड़ाघर बनाया जाएगा

नगर निगम ने विधानसभा स्तर पर डस्टबीन बनाने की तैयारी कर ली है, जिसमें तिगांव विधानसभा क्षेत्र के रिवाजपुर में डस्टबिन बनाया जाना है, लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया है। लोग धरने पर बैठे हैं। रविवार को लोगों ने रैली निकालकर संदेश दिया कि कचरा घर नहीं बनने देंगे। इस दौरान एक शख्स ने सीएम मनोहर लाल से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि रिवाजपुर में बन रहा कचरा डंप अस्थाई है। बांधवाड़ी लैंडफिल में कचरे से बिजली पैदा करने वाली मशीनें लगाई जा रही हैं। जब ये मशीनें लग जाएंगी तो रिवाजपुर में लगे कूड़ेदान खत्म हो जाएंगे। हालांकि, स्थानीय निवासी सहमत नहीं थे और कहा कि इससे हमारी फसल बर्बाद हो जाएगी।

 

मुजेड़ी गांव में पंचायत हुई

वहीं सीएम ने कहा कि बस 5 से 6 महीने की बात है। उसके बाद रिवाजपुर के कूड़ेदान को हटाया जाएगा। नगर निगम मुजेड़ी गांव में भी कूड़ेदान बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसके विरोध में अभी से ही विरोध शुरू हो गया है। रविवार को गांव में पंचायत थी। इसमें गांव के हरिचंद कपसिया, नवादा गांव के सरपंच राजबीर, श्रीचंद कपसिया, वीर सिंह, जयपाल, रामनिवास मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मुजेड़ी गांव में ईकोग्रीन कंपनी का कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पहले ही बन चुका है, अब फिर से नए स्थान पर कूड़ा डंप बनाया जा रहा है। पुराने कूड़ाघर से लोग काफी परेशान हैं, अब नया बनेगा तो और परेशानी होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अगले सप्ताह इस संबंध में बैठक करेंगे।

nitin

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago