Categories: Faridabad

5 सालों के भीतर तो बीरबल की खिचड़ी भी बन जाती, पर सैनिक कॉलोनी की सड़क बनने का नाम नहीं ले रही

सीएम की घोषणा के तहत बनी सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी की मुख्य सड़क गड्ढों से भरी है। करीब 800 मीटर लंबी इस सड़क से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालक घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी नगर आयुक्त, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा व मुख्यमंत्री दरबार से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन मंत्रियों व अधिकारियों की उदासीनता के चलते पांच साल बाद भी यह सड़क बदहाल है। लोगों का कहना है कि इतने सालों में बीरबल की खिचड़ी जरूर बनी होगी, लेकिन यह सड़क नहीं बन रही है।

सड़क के निर्माण की घोषणा 2015 में की गई थी

बता दे कि सैनिक कॉलोनी के स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक सीमा त्रिखा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने 2015 में इस सड़क के निर्माण की घोषणा की थी. 2018 में निगम अधिकारियों ने सड़क निर्माण का काम शुरू किया था लेकिन कोरोना के चलते काम नहीं हो पाया था। उसके बाद राशि के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इस सड़क पर कई स्कूल बसें हादसों का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन इस सड़क का निर्माण कार्य कागजों तक ही सीमित होकर रह गया है। ठेकेदार भी बार-बार काम बंद कर देता है और इससे सड़क की हालत खराब हो जाती है।

सड़क इन क्षेत्रों को जोड़ती है

आपको बता दे कि यह सड़क सैनिक कॉलोनी पार्ट-2, जी ब्लॉक, अरावली विहार, मोर सुपरमार्केट, पंच बैंक और डीएवी स्कूल को जोड़ती है। छह माह में बनी यह सड़क पांच साल बाद भी अधूरी है। वर्तमान में इसकी हालत कच्ची सड़क से भी बदतर हो गई है।

nitin

Published by
nitin

Recent Posts

फरीदाबाद की जनता घर बैठे कर सकेगी अपनी शिकायतें दर्ज, नगर निगम ने निकाला नया रास्ता

फरीदाबाद में लोगों को अब अपनी समस्याओं को रखने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर…

20 hours ago

फरीदाबाद के इन 17 सरकारी स्कूलों में होने वाला है बड़ा बदलाव, विधायक संग हुई प्रधानाचार्यों की बैठक

फरीदाबाद में अब सरकारी स्कूलों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान। दरअसल बड़खल विधानसभा में सभी…

21 hours ago

फरीदाबाद में इस गांव के स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण, हुआ 1 करोड़ का बजट पास…

फरीदाबाद में करोड़ों रुपए की लागत से खेल स्टेडियम का कायाकल्प होने वाला है। बता…

21 hours ago