फरीदाबाद के रिवाजपुर में डस्टबिन निर्माण को लेकर चल रहे गतिरोध का समाधान निगम आयुक्त की दूसरी बैठक में भी नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चिरसी गांव की जमीन पर कूड़ेदान बनाने का प्रस्ताव दिया, जिस पर चर्चा करने के लिए प्रशासन ने तीन दिन का समय दिया है। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में निगमायुक्त जितेंद्र कुमार, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ सहित रिवाजपुर के लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने निगम प्रशासन को ग्राम चिरसी की पंचायत के दो स्थानों का विकल्प सुझाया है। प्रशासन ने तीन दिन में इस पर विचार कर उचित निर्णय लेने को कहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने गांव में कूड़े का ढेर नहीं बनने देंगे। लोगों का कहना है कि इस गांव में डस्टबिन बनने से लोगों को परेशानी होगी।
आपको बता दे कि रिवाजपुर संघर्ष समिति के प्रधान नाहर सिंह ने बताया कि गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर चिरसी गांव में दो जगह खाली है। वहां कचरा घर बनाने का सुझाव दिया गया है। निगम अधिकारियों ने तीन दिन में इस मसले पर विचार कर उचित निर्णय लेने को कहा। लोगों ने बताया कि यह पंचायत की जमीन है। नगर निगम लीज पर लेकर इसे कचरा घर बना सकता है। इस पर अब निगम को जमीन की जानकारी लेनी है। दूसरी ओर गांव में लोगों का प्रदर्शन जारी है।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…