
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के ‘मेरी जिंदगी मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान के तहत नगर निगम के सभी वार्डों में आरआरआर केंद्र (रिड्यूस, री-यूज और री-साइकिल) शुरू किए जाएंगे। इन केंद्रों में पुराने कपड़े, पुराने जूते, प्लास्टिक, किताबें, खिलौने और फ्लेक्स आदि जमा किए जा सकते हैं। लोगों द्वारा आरआरआर केंद्र में भेजा गया सामान जरूरतमंदों को उपयोग के लिए दिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 20 मई को सेक्टर 15 में एक केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभजोत कौर ने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा आरआरआर केंद्र शुरू किए जाएंगे। इससे वह जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे और ठोस कचरा प्रबंधन के तीन सिद्धांतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…