Categories: FaridabadGovernment

हरियाणा की जिया ने विदेशी सरजमीं पर जीता स्वर्ण पदक, गांव की पगडंडियों से निकलकर किया नाम रोशन, जानिए पुरी ख़बर।

गांव की पगडंडियों को नापते हुए बैडमिंटन खेल में प्रांगत होकर भारतीय टीम में शामिल जिया रावत ने विदेशी सरजमीं पर तिरंगा फहरा कर देश का नाम रोशन किया है। बल्लमगढ़ उपमंडल के गांव सागरपुर की बाला जिया रावत ने कजाकिस्तान में संपन्न हुई अपेक्स फ्यूचर सीरीज 2023 महिला एकल का खिताब जीता। फाइनल तक के सफ़र के दौरान जिया ने रैंकिंग में नंबर 2 खिलाड़ी फिलीपींस की डी गुजमान मिकेल  जाय को हराकर बड़ी बाधा पार की और फिर स्वर्ण पदक जीत कर दम लिया।

जिया रावत ने पहले राउंड में उजवेकिस्तान की खिलाड़ी शिरीना को 21 6 , 21 7 से सीधे गेम में हराया। दूसरे राउंड में जिया ने नंबर दो रंग खिलाड़ी फूली प्रिंस को डेगुजमान निकल राय को 21-7, 21-13 से हराकर कोर्ट में सनसनी फैलाई और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में जिया ने कड़े मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात के खिलाड़ी भारतीय मूल मधुमिता से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया और सेमीफाइनल में जिया का मुकाबला मेजबान देश कजाकिस्तान की कैमिला समागुलोवा से था। यहां जिया पहला गेम हार गई परंतु वापसी करते हुए अगले गेम में दोनों गेम से जीतकर फाइनल में पहुंचकर  स्वर्ण पदक जीता।

अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 3 जून को फाइनल में जिया का मुकाबला अपने ही देश के महाराष्ट्र राज्य की अलीशा नायक से था। परंतु अलीशा घुटने की चोट के कारण फाइनल से बाहर हो गई और इस तरह से स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। स्वर्ण पदक जीतकर लौटी जिया रावत ने कहा कि अलीशा से मुकाबले को उत्साहित थी पर यह हो न सका। अलीशा को इससे पहले जीया रावत जनवरी 2023 में चंडीगढ़ में ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट में आर मार्च 2023 में डेनमार्क और जर्मनी के लिए आयोजित जूनियर ट्रायल गेम्स में हरा चुकी है। जिया ने कहा कि उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है।

जीया अभी 17 साल की हूं और उसमें असीम प्रतिभा है। इसी तरह खेल पर मेहनत करती रहेंगी और वह आने वाले समय में देश का नाम ऊंचा करेंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago