Homeहरियाणा सरकार का फैसला, प्रत्येक 100 किसानों को मिलेगा एक किसान मित्र,...

हरियाणा सरकार का फैसला, प्रत्येक 100 किसानों को मिलेगा एक किसान मित्र, देगा बहुत सी जानकारी

Array

Published on

भारत में अन्नदाता माने जाने वाले किसानों के लिए हरियाणा सरकार नई योजना लेकर आयी है | केंद्र सरकार ने गत महीनों किसान मित्र योजना बनाई थी | हरियाणा सरकार इस योजना को लागू करने जा रही है | मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के सभी गावों में किसान मित्रों को नियुक्त करने का फैसला किया है। प्रदेश में इस समय 17 लाख किसान हैं। प्रत्येक सौ किसानों की संख्या को आधार बनाकर एक किसान मित्र नियुक्त किया जाएगा।

यह किसान मित्र किसानों को आधुनिक खेती, कृषि कल्याण योजनाओं तथा कृषि के क्षेत्र में हो रही नई-नई शोध आदि के बारे में बताएगा।

हरियाणा

किसान अपनी खेती में बहुत कुछ नया – नया करना चाहते हैं परंतु सही सलाहकार न होने के कारण किसान वो सबकुछ नहीं कर पाते जो वह चाहते हैं | केंद्र सरकार किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं भी चला रही हैं | हरियाणा में किसान मित्र वालंटियर स्तर पर भर्ती किए जाएंगे।

जितनी भी सरकारें आयी हैं देश और प्रदेश में सभी ने अपना सर्वश्रेठ करना चाहा, लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारीयों और मंत्रियों के कारण देश सफल होने में समय ले रहा है | मनोहर लाल ने कहा कि पिछले छह वर्षों के भीतर केंद्र व राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई कल्याणकारी फैसले लिए हैं। जिन्हें आगे बढ़ाते हुए किसान मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।

हरियाणा

हरियाणा भूमि वीरों की भूमि कही जाती है | किसान समूचे भारत का पेट भरते हैं, लेकिन बहुत सी बार वह भूखे रह जाते हैं | मुख्यमंत्री ने ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना को सफल करार देते हुए कहा कि सरकार ने इस साल एक लाख हैक्टेयर में धान की पैदावार रूकवाने का फैसला किया था। इससे बढक़र अब तक एक लाख 18 हजार हैक्टेयर में किसान धान की पैदावार बंद कर चुके हैं।

हरियाणा

क्या है किसान मित्र योजना
केंद्र सरकार ने अपनी pmmodiyojana.in/ वेबसाइट पर इसको अच्छे से बताया हुआ है, लेकिन हम भी आपको बता देते हैं |

राज्य के किसानो, पशुपालन, डेरी, बागवानी छोटे किसानों को प्रेरित करने के लिए शुरू की गयी है इस योजना के ज़रिये कृषि के साथ-साथ पशुपालन, डेरी, बागवानी व अन्य संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े किसानों को लाभ पहुँचाना। इस योजना के ज़रिये हरियाणा को 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान मिलेगा। किसान मित्र योजना 2020 के ज़रिये राज्य के किसानो को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना। किसान मित्र योजना के साथ जुड़ कर किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर पाने में सक्षम होंगे| राज्य सरकार ने इस योजना को पशुपालन क्षेत्र का विकास करने के लिए भी शुरू किया है| किसानों को दूध की उत्पादकता का कार्य करने के लिए पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना देने का ऐलान किया है| इस योजना के तहत दो एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसानों को सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओ का लाभ प्रदान करना।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...