Categories: Life StyleOthers

Haryana के इस सुंदर कैफे के सामने भूल जाएंगे आप दिल्ली के भी कैफे, पहाड़ नदियों का होगा एहसास

देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस है, लेकिन आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसे कैफे के बारे में बताएंगे जिसकी खूबसूरती से सामने आप दिल्ली के कैफे को भी भुल जाएंगे। दरअसल यह कैफे हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गैरतपुर बांस गांव में है, यह कैफे पूरी तरह से कबाड़ से बना हुआ है।

इस कैफे का नाम थ्रोटल श्रॉतल लेपर्ड ट्रेल (Throttle Throttle Leopard Trail) है। इस कैफे को खुले हुए मात्र 3 साल ही हुए है, लेकिन तीन सालों में ही यह कैफे आस पास के इलाके में बहुत ही ज्यादा फैमस हो गया है। दूर दूर से लोग यहां पर प्रकृति की खूबसूरती में कॉफी चाय का मज़ा लेने आते है। क्योंकि इस कैफे के आस पास पहाड़ और नदिया है। जो यहां की सुंदरता में और भी ज्यादा चार चांद लगाती है।

इस कैफे के संचालक निर्भय ने अपने इस कैफे को और जानकारी देते हुए बताया कि,” उन्होंने इस कैफे की शुरुआत अपने भाई के साथ की थी। उन्होंने यह कैफे सिर्फ इसलिए शुरू किया था ताकि लोग यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने आएं और प्रकृति की गोद में बैठकर चाय- कॉफी पीने का लुफ़्त उठा सकें, लेकिन उनका कैफे ऐसा बन गया कि अब वह अपने कैफे में खाने की हर वैरायटी रखते हैं। लोगों को न सिर्फ उनका कैफे बल्कि उनका खाना भी पसंद आता है।”

इसी के साथ निर्भय ने बताया कि,” कुछ साल पहले वह यहां पर घूमने के लिए आए थे। जिसके बाद, वह यह देखकर काफी हैरान हुए थे कि गुरुग्राम में भी जंगल है। यह देखने के बाद उन्होंने यहां एक कैफे खोलने की योजना बनाई। क्योंकि जिस जगह पर यह कैफे स्थित है वह प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है।”

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

6 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago