HomeFaridabadफरीदाबाद : फोन करके बोलते थे "पहचाना कौन" फिर कर देते थे...

फरीदाबाद : फोन करके बोलते थे “पहचाना कौन” फिर कर देते थे बैंक खाता खाली

Published on

फोन करके बोलते थे “पहचाना कौन” कोरोना काल में सभी चीज़ो में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन अपराध की दुनिया में यह बदलाव ज़्यादा दिखाई दे रहा है | अपराधियों ने नए – नए हत्कंडे अपनालिये हैं | फरीदाबाद से एक ऐसा मामला आया है जिसको सुन आप अपने विश्वसनीय लोगों पर भरोसा नहीं कर सकेंगे | साइबर अपराध शाखा की टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो मोबाइल फोन से कॉल पर खुद को परिचित बताकर ठगी करता था |

इस गिरोह के तीन बदमाशों को साइबर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। तीनों नूंह मेवात के रहने वाले हैं। इनके पास से ठगी के 37 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किया है |

फोन करके बोलते थे "पहचाना कौन"

महामारी कोरोना ने बहुत से लोगों की रोजी – रोटी छीन ली है, जैसे – जैसे अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो रही है वैसे – वैसे अपराधों की दुनिया भी बढ़ रही है | अपराधी नए तौर तरीकों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं | सावधानी इस समय कोरोना से ही नहीं हमें इन ठगों से भी करनी है |

अख़बारों में ऑनलाइन ठगी के मामले तो बहुत आम हैं | फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता धारणा यादव ने कहा कि गिरोह के बदमाश काफी दिनों से फरीदाबाद और आसपास के जिलों में सक्रिय थे | इन लोगों ने कई लोगों से ठगी करने की बात को कबूल किया है |

फोन करके बोलते थे "पहचाना कौन"

आरोपियों ने आईपी कॉलोनी निवासी श्रुतिशर्मा को झांसा देकर उनके अलग-अलग बैंक खातों से 37 हजार रुपये ठग लिए थे | इसकी शिकायत सेक्टर-31 में दर्ज कराई गई थी |

फिल्में भले ही बंद हैं कोरोना के कारण, लेकिन आपको फिल्मों जैसी कहानियां खूब मिल जाएंगी सुन ने को | यह आरोपी पहले लोगों के पास फ़ोन कर उनकी अपनी आवाज पहचानने के लिए कहते थे | जब कॉल सुनने वाला व्यक्ति अपने किसी परिचित का नाम बताते थे जालसाज वही परिचित बनकर उनसे बात करना शुरू कर देते थे | इसके बाद वह कहीं से पेमेंट आने का झांसा देकर अकाउंट मंगाने के लिए राजी करते थे |

फोन करके बोलते थे "पहचाना कौन"

फिर एक लिंक शेयर करते थे, जो पेमेंट रिक्वेस्ट के लिए होता है | जैसे ही कॉल सुनने वाला उस लिंक को क्लिक करता है उसके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं |

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this