HomeCrimeराणा शेर सिंह ने दहेज में ठुकराए थे 10 करोड़, जेल से...

राणा शेर सिंह ने दहेज में ठुकराए थे 10 करोड़, जेल से बाहर आकर की थी शादी, ऐसा था फूलन देवी का हत्यारा

Published on

आपने और हम हर किसी ने फूलन देवी की कहानी सुनी होगी। फूलन देवी को बैंडिट क्वीन के नाम से जाना जाता था। उनके साथ बहुत सी ऐसी घटनाएं हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला, और राजनीति में ऐसा मुकाम हासिल किया जो सबके लिए प्रेरणा है।

फूलन देवी को राजनीति से हटाने के लिए प्रयास किया गया, और इस प्रयास में उनके दुश्मन सफल भी हुए ।फूलन देवी की हत्या करने वाला हत्यारा अब जेल से बाहर है, और एक विधायक की बेटी से शादी कर कर अपना जिंदगी जी रहा है।

राणा शेर सिंह ने दहेज में ठुकराए थे 10 करोड़, जेल से बाहर आकर की थी शादी, ऐसा था फूलन देवी का हत्यारा

आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कौन थी फूलन देवी, और उनके हत्यारे ।

फूलन देवी हत्या मामला पूरे देश में काफी चर्चित है, और इस घटना ने पूरे देश में सुर्खी बटोरी थी। आज से 38 साल पहले उत्तर प्रदेश के बहमई गांव में दस्यु सुंदरी फूलन देवी को 20 लोगों ने सामूहिक रुप से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसका मुख्य आरोपी राणा शेर सिंह था।फूलन देवी का चंबल इलाके में काफी खौफ हुआ करता था, जिसके डर से गुंडे कांपते थे, और उनका मध्य प्रदेश से भी काफी अच्छा संबंध था।

फूलन देवी की हत्या शेर सिंह राणा ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर कर दी थी। 20 जुलाई, 2001 को हुई इस घटना में,जब वह अपने दिल्ली स्थित घर से बाहर निकल रही थी, तो शेर सिंह राणा ने गोलियों से भून कर उनकी हत्या कर दी थी। फूलन देवी की हत्या के बाद शेर सिंह राणा ने छतरपुर जिले के पूर्व विधायक राणा प्रताप सिंह की बेटी प्रतिमा सिंह से शादी कर ली।

राणा शेर सिंह ने दहेज में ठुकराए थे 10 करोड़, जेल से बाहर आकर की थी शादी, ऐसा था फूलन देवी का हत्यारा

यह शादी 20 फरवरी 2018 को उत्तराखंड के रुजड़ी में हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान शेर सिंह ने दहेज के तौर पर 10 करोड़ की खदान, और 31 लाख रुपए दिए थे, लेकिन शेर सिंह ने इस को ठुकरा दिया था। शेर सिंह को फूलन देवी की हत्या के मामले में, आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वह जमानत पर बाहर आया था, और इसी दौरान उसने शादी कर ली।

13 फरवरी 1983 को फूलन देवी ने भिंड में समर्पण कर दिया था, तथा इस दौरान मध्य प्रदेश के तत्कालीन सीएम अर्जुन सिंह भी मंच पर मौजूद थे।अर्जुन सिंह के सामने फूलन देवी ने समर्पण किया था, और चंबल और बिहड की दुनिया से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था।उसके बाद 14 फरवरी,1981 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बेहमई गांव में ये हत्याकांड हुआ था, इस हत्याकांड को बेहमई कांड के नाम से भी जाना जाता है।

इस हत्याकांड में फूलन देवी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर, 20 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से फूलन देवी चंबल की, बैंडिट क्वीन के नाम से प्रसिद्ध हो गई।

राणा शेर सिंह ने दहेज में ठुकराए थे 10 करोड़, जेल से बाहर आकर की थी शादी, ऐसा था फूलन देवी का हत्यारा

दरअसल फूलन देवी के पिता की 40 बीघा जमीन पर उसके चाचा ने कब्जा कर लिया था, इसके बाद जब फूलन देवी ने चाचा से जमीन मांगी तो चाचा ने फूलन पर डकैती का मामला दर्ज कर दिया, और इस मामले में फूलन देवी को जेल की भी सजा हो गई। जेल से छूटने के बाद भी फूलन देवी ने गुंडों के साथ संपर्क किया, और अपने चाचा से बदला लेने के लिए बेहमई के 20 लोगों की हत्या कर दी।

Written by – Ankit Kunwar

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this