HomeGovernmentहरियाणा करेगा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2021 की मेजबानी : किरेन रिजिजू

हरियाणा करेगा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2021 की मेजबानी : किरेन रिजिजू

Published on

हरियाणा का खेलों में योगदान और खेल क्षमता व दक्षता की सराहना करते हुए केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन पंचकूला में करने की घोषणा की।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी अगली बार हरियाणा करेगा। केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने यह घोषणा की है। राज्यमंत्री शनिवार को डिजिटल माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत कर रहे थे।

इस मौके पर प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह और खेल मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 संकट के कारण इस वर्ष ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2020’ का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का अगला

संस्करण पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मुझे गर्व है

कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ के अगले संस्करण का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा। हरियाणा हमेशा से देश में एक अग्रणी स्पोर्ट्स हब के रूप में उभरा है।

किरेन रिजीजू ने कहा कि मनोहर लाल द्वारा संदीप सिंह जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाना राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुझे यकीन है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ का आयोजन हरियाणा के लिए एक बड़ी सफलता होगी।

सीएम ने कहा कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2018’ में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया था और गुवाहाटी में आयोजित पिछले आयोजन में भी राज्य ने 200 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था। सीएम ने कहा कि हमारे खिलाड़ी केवल पदक के लिए नहीं बल्कि राज्य और देश की मिट्टी के गौरव के लिए खेलते हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में हमेशा अग्रणी रहा है और अब जब राज्य खेलो इंडिया गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, तो यह निश्चित रूप से खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...