HomeFaridabadसरकार ने किया एनआईटी के वासियों से मेट्रो का झूठा वादा ,विधायक...

सरकार ने किया एनआईटी के वासियों से मेट्रो का झूठा वादा ,विधायक नीरज शर्मा ने उठाई आवाज

Published on

फरीदाबाद : चुनाव जीतने के लिए एक से बढ़कर एक दावे किए जाते हैं लेकिन जैसे ही चुनाव के निर्णय आ जाते हैं तो वायदे करने वाले नेता दूर-दूर तक दिखाई नहीं देते लेकिन इन झूठे वादों के खिलाफ कुछ अच्छे नेता आवाज उठाते हैं इसलिए शायद जनता जनार्दन भी उन्हीं के साथ रहती हैं ।

सरकार ने किया एनआईटी के वासियों से मेट्रो का झूठा वादा ,विधायक नीरज शर्मा ने उठाई आवाज

एनआईटी 86 के विधायक नीरज शर्मा ने प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि एनआईटी विधानसभा में मेट्रो लाने के लिए वह अपनी जान की बाज़ी लगा देंगे। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए उन्होंने अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।

बाबा दीप सिंह चौक (प्याली चौक) पर आज अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करते हुए नीरज शर्मा ने कहा कि एनआईटी के लोग अपने श्रम से फरीदाबाद को अन्य शहरों से अलग बनाते हैं ।

सरकार ने किया एनआईटी के वासियों से मेट्रो का झूठा वादा ,विधायक नीरज शर्मा ने उठाई आवाज

लेकिन उनको कोई सुविधा नहीं मिलती स्मार्ट सिटी के नाम पर एनआईटी में एक भी ईंट नहीं लगी और अब मेट्रो से भी एनआईटी 86 को वंचित किया जा रहा है। डीएमआरसी ने फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो चलाने के लिए जो डीपीआर बनाई है उसमे एक भी स्टेशन एनआईटी 86 विधानसभा में नहीं है जबकि बड़खल विधानसभा में जहां से मेट्रो के स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं वहां आबादी ज्यादा है और जगह नहीं है ऐसे में मेट्रो अंडर ग्राउंड जाएगी।

जबकि अगर मेट्रो बाबा दीप सिंह चौक से होकर गुजरती है तो न सिर्फ एनआईटी बल्कि बड़खल व बल्लबगढ़ विधासभा की जनता को भी लाभ होगा। लेकिन भला इतनी आसानी से आम जनता को सुविधा कब से मिलने नहीं शायद इसीलिए अब इस कार्य में भी अड़चन आ चुकी है ।

शर्मा ने प्याली चौक से मेट्रो लाइन बनाने के फायदे गिनवाते हुए कहा कि एयरफोर्स रोड प्रदूषण के मामले में देश की हॉटस्पॉट जगह है। यहां से मेट्रो गुजरने से न सिर्फ प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि मेट्रो लाइन ओवर हेड जाने से लागत में भी कमी देखने को मिलेगी। उन्होंने फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से भी आग्रह किया कि उन से ज्यादा मान सम्मान एनआईटी 86 की जनता ने सांसद चुनाव में श्री गुर्जर को दिया था गुर्जर को चाहिए कि वह एनआईटी की जनता के साथ सौतेला व्यवहार होने से रोकें।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के समय में प्रोजेक्ट बनाते हुए जो सौतेला व्यवहार एनआईटी 86 की जनता से किया गया वह कम से कम मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान तो नहीं होना चाहिए।

सरकार ने किया एनआईटी के वासियों से मेट्रो का झूठा वादा ,विधायक नीरज शर्मा ने उठाई आवाज

एनआईटी 86 के मौजूदा विधायक नीरज शर्मा आए दिन अपनी विधानसभा के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सत्ताधारी सरकार में ना होने के कारण कहीं ना कहीं उन्हें आमजन तक सुविधाएं पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नीरज शर्मा डटकर हर परेशानी का सामना कर रहे हैं सरकार चाहे कोई भी मगर फायदा तब ही है जब क्षेत्र का विकास हो ।

इस मौके पर मुकेश शर्मा पूर्व उप महापौर,अनीश पाल, राम मेहर प्रधान,गौरव चौधरी, सागर कौशिक,कन्हैया लाल वकील,त्रिलोक मास्टर,रामसिंह यादव,राहुल भारद्वाज,सरदार हरजिंदर सिंह, प्रिंस कंबोज आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this