Categories: Government

हरियाणा के किसानों को अब नहीं होगी धान बेचने में परेशानी, इस साल बनेंगे 600 धान खरीद केंद्र

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत्र चौटाला ने आज सीजन 2020-21 के लिए धान एवं बाजरा की खरीद हेतु की गई तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

बैठक में खाद्य,नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के दास, हरियाणा राज्य कृषि एवं विपणन बोर्ड की मुख्य प्रशासक सुमेधा कटारिया, खाद्य,नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक चंद्रशेखर खरे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हरियाणा के किसानों को अब नहीं होगी धान बेचने में परेशानी, इस साल बनेंगे 600 धान खरीद केंद्र

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत्र चौटाला ने अधिकारियों को राज्य में इस बार धान खरीद के लिये पहले तीन गुना यानि लगभग 600 केंद्र बनाने तथा अनाज मंडियों में तोल के इस्तेमाल में लाये जाने वाले धर्म कांटों की 15 दिन में जांच करने के निर्देश दिये हैं।

चौटाला ने बताया कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए धान खरीद केंद्र किसानों के नजदीक बनाए जाएं ताकि उन्हें अपना धान बेचने के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें यह सुविधा नज़दीक ही मिल जाए

उन्होंने यह भी कहा कि, फसल खरीद के समय धर्मकांटों पर तोल को लेकर किसानों की आमतौर पर शिकायतें रहती हैं इसलिए अधिकारी अगले 15 दिनों में सभी मंडियों में इन धर्मकांटों का निरीक्षण करें और जहां गड़बड़ी दिखाई दे उसे तुरंत ठीक कराएं।

15 दिन में करें धर्मकांटों की जांच

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि फसल खरीद के समय धर्मकांटों पर तोल को लेकर किसानों की आमतौर पर शिकायतें रहती हैं, इसलिए अधिकारी अगले 15 दिनों में सभी मंडियों में इन धर्मकांटों की जांच करें और जहां गड़बड़ी दिखाई दे, उसे ठीक किया जाए.

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीफ सीजन 2020-21 के दौरान किसानों को अपनी धान व बाजरा बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए |

इस अवसर पर खाद्य,नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास, हरियाणा राज्य कृषि एवं विपणन बोर्ड की मुख्य प्रशासक सुमेधा कटारिया, खाद्य,नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक चंद्रशेखर खरे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे |

Written by- Prashant K Sonni

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago