HomeFaridabadफरीदाबाद को छोड़ क्यों घट गई इन 21 जिलो में मतदातओं की...

फरीदाबाद को छोड़ क्यों घट गई इन 21 जिलो में मतदातओं की संख्या ? सामने आई यह बड़ी वजह

Published on

हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी की वेबसाइट पर वर्तमान में अपलोड हरियाणा के सभी ज़िलों में कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या इस वर्ष 1 जनवरी 2020 की योग्यता तिथि के आधार पर एवं 10 फरवरी 2020 को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के अनुसार 1 करोड़ 82 लाख 69 हज़ार 60 हैं।

जिसमे 98 लाख 12 हज़ार 35 पुरुष और 84 लाख 56 हज़ार 772 महिला मतदाता। इनमें से 1 लाख 8 हज़ार 536 सर्विस मतदाता जबकि 253 ट्रांसजेंडर मतदाता है। लिखने योग्य है कि गत वर्ष 4 अक्तूबर 2019 को अर्थात हरियाणा विधानसभा आम चुनावो से ठीक पहले प्रकाशित प्रदेश के आधिकारिक मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 83 लाख 90 हज़ार 525 थी।

फरीदाबाद को छोड़ क्यों घट गई इन 21 जिलो में मतदातओं की संख्या ? सामने आई यह बड़ी वजह

इस प्रकार अक्टूबर 2019 और फरवरी 2020 के मध्य अर्थात चार माह में हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 21 हज़ार 465 घट गयी है।

आसन भाषा में समझिए

हालाकिं इसी बीच हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं कानूनी विश्लेषक हेमंत कुमार ने 10 फरवरी 2020 को जारी ड्राफ्ट मतदाताओं की संख्या के डाटा का ज़िलेवार गहन अध्ययन करने के बाद कहा कि हरियाणा के सभी 22 ज़िलों में केवल फरीदाबाद जिला ही एक ऐसा जिला है।

जहाँ अक्टूबर, 2019 से फरवरी, 2020 के बीच मतदाताओं की संख्या 1389 बढ़ी है. गत वर्ष फरीदाबाद ज़िले में 15 लाख 12 हज़ार 47 मतदाता थे जबकि इस वर्ष फरवरी में जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची अनुसार इनकी संख्या 15 लाख 13 हज़ार 436 हो गयी है |

फरीदाबाद को छोड़ क्यों घट गई इन 21 जिलो में मतदातओं की संख्या ? सामने आई यह बड़ी वजह

उन्होंने यह भी बताया की प्रदेश में सबसे कम मतदाता पंचकूला ज़िले में कम हुए हैं जिनकी संख्या 721 हैं. इसके बाद सिरसा ज़िले में 2403,अम्बाला ज़िले में 2988 , गुरुग्राम में 3708, जींद में 4867 सोनीपत में 5477, रोहतक में 5607, पलवल में 5802 और यमुनानगर में 6831 मतदाता कम हुए हैं। हेमंत ने बताया कि हालांकि इस वर्ष 10 फरवरी तक हरियाणा के मतदाताओं की संख्या को ड्राफ्ट मतदाता रोलज़ के रूप में दर्शाया जा रहा है।

जिन्हें फाइनल रूप से प्रकाशित करने पर उक्त कुल संख्या में बदलाव आ सकता है परन्तु प्रश्न यह अवश्य उठता है कि इतनी संख्या में प्रदेश और अम्बाला ज़िले में कुल मतदाताओं की संख्या में गिरावट का क्या कारण है ?

क्यों घटी मतदाताओं की संख्या

फरीदाबाद को छोड़ क्यों घट गई इन 21 जिलो में मतदातओं की संख्या ? सामने आई यह बड़ी वजह

हेमंत ने आगे कहा कि सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या महेंद्रगढ़ ज़िले में कम हुई है गत वर्ष विधानसभा चुनावो में यहाँ 6 लाख 80 हज़ार 935 मतदाता थे जो इस वर्ष फरवरी में 6 लाख 57 हज़ार 107 हो गए अर्थात इस संख्या में 23 हज़ार 828 की कमी आई हैं।

इसके बाद पानीपत ज़िले में 23 हज़ार 402 मतदाता घटे हैं। गत वर्ष यहाँ 8 लाख 47 हज़ार 821 मतदाता थे जो इस वर्ष घटकर 8 लाख 24 हज़ार 419 हो गए इसके बाद हिसार जिला आता हैं जहाँ 20 हज़ार 977 मतदाता कम हुए हैं। गत वर्ष यहाँ 12 लाख 44 हज़ार 503 मतदाता थे जो बीती फरवरी में 12 लाख 23 हज़ार 526 हो गए है

करनाल, जींद और सिरसा में पांच पांच, अम्बाला, यमुनानगर,कुरुक्षेत्र,कैथल,पानीपत,भिवानी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़,गुरुग्राम में चार -चार, फतेहाबाद, मेवात, रेवाड़ी और पलवल में तीन तीन एवं पंचकूला और चरखी दादरी में दो-दो विधानसभा हलके हैं।

फरीदाबाद को छोड़ क्यों घट गई इन 21 जिलो में मतदातओं की संख्या ? सामने आई यह बड़ी वजह

इस वर्ष 10 फरवरी को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूचियों अनुसार गुडगाँव जिले का बादशाहपुर विधानसभा सभा हलका मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा है जहाँ 3 लाख 97 हज़ार 692 मतदाता रजिस्टर्ड है जबकि महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल विधानसभा हल्का प्रदेश इस दृष्टि से सबसे छोटा है जहाँ मात्र 1 लाख 39 हज़ार 919 मतदाता पंजीकृत हैं।

Written by- Prashant K Sonni

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this