हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को, रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी

0
371

हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने रक्षा बन्धन पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व स्वस्थ पारिवारिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार को और ज्यादा मजबूती प्रदान करता है। इसलिए सभी प्रदेश वासी इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को, रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी

त्यौहार के अवसर पर कोई भी सार्वजनिक या सामुहिक कार्यक्रम न आयोजित करें। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में ही मनाए। श्री आर्य ने कहा कि रक्षा बन्धन का यह पर्व प्रदेश में शान्ति, सौहार्द व भाईचारे को मजबूत करेगा।

उन्होंने इस शुभ पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा समृद्धता की कामना की है।