HomePoliticsरक्षाबन्धन के अवसर पर नही पड़ेगी बसों की कमी : मूलचंद शर्मा

रक्षाबन्धन के अवसर पर नही पड़ेगी बसों की कमी : मूलचंद शर्मा

Published on

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दृष्टिगत यात्रियों की मांग के अनुसार पर्याप्त बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भाई-बहन के इस पावन पर्व पर जनसाधारण को किसी तरह की असुविधा न हो।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते इस समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सीमित मात्रा में 50 प्रतिशत यात्रियों के हिसाब से बसों का संचालन किया जा रहा है।

लेकिन रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों की मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन किया जाए।

उन्होंने बताया कि बसों के संचालन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए और सेनेटाइजर आदि की पूरी व्यवस्था हो।

इसके अलावा बसों में सफर करने वाले सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बिना मास्क वाले किसी भी यात्री को बस में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन के परस्पर स्नेह का प्रतीक यह पर्व उनमें प्रेम की कड़ियों को और भी मजबूत करे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this