Categories: Government

यूपीएससी टॉपर प्रदीप का हरियाणा की नीतियों से जुड़ा था पहला सवाल जवाब ने बनाया अव्वल

यूपीएससी की परीक्षा में प्रथम आने वाले प्रदीप का सीएम मनोहर लाल ने शॉल ओढ़ाकर किया अभिनंदन। रविवार को नई दिल्ली हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यूपीएससी की परीक्षा में देश में प्रथम नंबर स्थान प्राप्त करने वाले प्रदीप सिंह को बधाई दी।

वहीं उन्होंने प्रदीप सिंह मलिक और उनके पिता सुखबीर सिंह मलिक का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया।

यूपीएससी टॉपर प्रदीप का हरियाणा की नीतियों से जुड़ा था पहला सवाल जवाब ने बनाया अव्वल

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह देश और हरियाणा के लिए गौरवपूर्ण और सौभाग्य की बात है कि हरियाणा के युवा ने पूरे देश भर में ना सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत बड़ी और खुशी की बात है कि एक किसान परिवार के बेटे ने यूपीएससी जैसी परीक्षाओं को ना सिर्फ पास के बल्कि पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अवसर मिले तो हर युवा आने वाले समय में ऐसे ही अपने हरियाणा का नाम पूरे देश भर में रोशन जरूर करेंगे। जिसके लिए हरियाणा सरकार पूरे समर्थन के साथ युवाओं के कंधों से कंधा मिलाकर चलेगी ताकि जो युवा आने वाले देश के भविष्य हैं

वह आने वाले समय में ऐसे ही अपने देश का उद्धार कर सके।वहीं देशभर का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के किसान परिवार के प्रदीप मलिक ने कहा कि यह उनके पिता का सपना है जो उन्होंने पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके परिवार के साथ के बाद वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में वह जल्द ही अपने पद पर काबिज होकर देश और हरियाणा के उद्धार के लिए अपना पूर्ण समर्थन करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago