HomeLife StyleHealthएनसीआर में नंबर वन के खिताब से नवाजा गया फरीदाबाद जिला

एनसीआर में नंबर वन के खिताब से नवाजा गया फरीदाबाद जिला

Published on

एनसीआर के कोरोना संक्रमित मामलों में नंबर वन के खिताब से नवाजा गया फरीदाबाद जिला। फरीदाबाद जिले को उसकी उपलब्धियों के लिए अलग-अलग खिताबों से अभी तक नवाजा जा चुका है। जिसमें फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के तमगे से नवाजा गया था तो

वही फरीदाबाद जिले को औद्योगिक नगरी से भी जाना जाता है। यह खिताब है जिन्हें पाकर फरीदाबाद वासियों को भी गर्व महसूस होता हुआ करता था।

मगर बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि अब फरीदाबाद जिले को एक नए खिताब से नवाजा जा रहा है। जिसे पाकर शायद ही कोई व्यक्ति खुश होगा। दरअसल, फरीदाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज से रफ्तार पकड़ रहा है।

अभी तक एनसीआर में फरीदाबाद एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें सर्वाधिक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेश किए गए हैं।

अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद जिला गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद जैसे जिलों को भी कोरोना वायरस मामलों में पछाड़ चुका है। ऐसे में अब फरीदाबाद जिले का नाम एनसीआर के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मामलों से ग्रस्त जिलों में लिया जा रहा है।

अगर बीते शाम की बात करें तो सोमवार शाम तक फरीदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10280 तक पहुंच चुका है। वही अभी तक 65373 लोगों को सर्विलांस गया है। अभी तक 23408 लोग 28 दिन की सर्विलांस की समय अवधि को पूरा कर चुके हैं। अभी भी 40824 ऐसे लोग हैं जिन्हें अंडर सर्विलेंस में रखा गया है।

अभी तक अस्पताल से 9559 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 601 मरीज अभी भी होम आइसोलेशन पर है। फरीदाबाद में 869 मरीज अभी भी एक्टिव मरीजों में है। फरीदाबाद में 12 मरीज ऐसे हैं जो वेंटिलेटर पर हैं। अभी तक फरीदाबाद में 141 मरीज कोरोना वायरस से अपनी जान गवा चुके हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this