Categories: Government

दादी को याद कर भावुक हुए हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, याद में बनवा रहे इंडोर स्टेडियम

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपनी दादी श्रीमती स्नेहलता चौटाला जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आज उस समय भावुक हो गए जब हवन-यज्ञ के बाद स्वर्गीय स्नेहलता से जुड़े संस्मरण सांझा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे अपनी दादी की गोद में खेले हुए पलों को कभी नहीं भुला सकते।

आज चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अलावा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह समेत अन्य नेताओं व कार्यकताओं ने भी स्वर्गीय स्नेहलता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी।

दादी को याद कर भावुक हुए हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, याद में बनवा रहे इंडोर स्टेडियम

डिप्टी सीएम ने कहा कि बेशक दादी स्नेहलता आज उनके बीच में नहीं हैं लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा साथ है। उन्होंने कहा कि दादी जी का आशीर्वाद हमेशा छाया की तरह तथा संस्कार फल की भांति होते हैं। दुष्यंत चौटाला ने अपनी दादी की प्रथम पुण्यतिथि पर बताया कि गांव चौटाला में बनने वाले स्टेडियम का नाम ‘श्रीमती स्नेहलता चौटाला स्टेडियम’ रखा जाएगा और इसके लिए ग्राम पंचायत का प्रस्ताव भी आ चुका है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 37 लाख रूपए की ग्रांट भी जारी की जा चुकी है तथा जल्द ही इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी दादी एक समाजसेवी व धार्मिक विचारों वाली महिला थी। उनका चौटाला गांव के साथ-साथ आस-पड़ोस के 5-6 गांवों की महिलाओं के साथ विशेष अवसरों पर आना-जाना रहता था।

इसलिए गांव चौटाला के साथ ही आसाखेड़ा, तेजाखेड़ा, भैरुखेड़ा, सिखों वाली ढाणी को महाग्राम योजना में शामिल करके वहां सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी तथा एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने के बाद इन पांचों गांवो में सफाई के मामले में रोल मॉडल साबित होंगे।

वहीं जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह समेत पार्टी के अन्य कई नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने पार्क में नीम, पीपल, बरगद की त्रिवेणी लगाकर स्व. श्रीमती स्नेहलता चौटाला जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जेजेपी प्रवक्ता दिलबाग नैन, एडवोकेट संतोष यादव, ओपी सिहाग आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago