HomeReligionराशिफल 15 अगस्त 2020 : आज एकादशी का दिन आपके लिए क्या...

राशिफल 15 अगस्त 2020 : आज एकादशी का दिन आपके लिए क्या लेकर आएगा खास, जानिये अपना आज का राशिफल

Published on

राशिफल 15 अगस्त : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आपका मन काफी शान्त रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि जागृत होगी। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। शुभ समाचार आने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि – गुस्से में आकर अपशब्द बोलने से बचें। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। काम में बहुत ज्यादा उलझन रहेगी।

मिथुन राशि – आपकी दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित रहेगी। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। सुख-सुविधाओं के साधनों से सम्बन्धित व्यापार से अच्छा धन प्राप्त होगा।

कर्क राशि – किसी प्रभावशाली व्यक्ति के प्रभाव से आपके कार्य में बाधा आ सकती है। नये काम की शुरुआत करने में जल्दबाज़ी न करें। प्रेम सम्बन्धों में नोंक-झोंक होने की सम्भावना है।

सिंह राशि – बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी भी योजना को टालना बिल्कुल भी उचित नहीं है। प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि – सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं। जॉब में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि – आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। घर के इंटीरियर में कुछ सुधार करने की योजना बना सकते हैं। दूसरों के हस्तक्षेप से काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपके काम से सन्तुष्ट नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि – जीवनसाथी की बातें कठोर लग सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। मतिभ्रम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अनावश्यक निवेश में धन बर्बाद होगा। अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें।

धनु राशि – परिवार के सम्बन्ध में गलत निर्णय भारी पड़ सकते हैं। जीवनसाथी आज रोमांटिक मूड में रहेगा। कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

मकर राशि – अपनी ऊर्जा का बेहतरीन उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का यथोचित परिणाम मिलेगा। भविष्य की योजना बनाने के लिये विद्वान और विशेषज्ञ लोगों से सलाह अवश्य लें।

कुंभ राशि – सन्तान के व्यवहार से मन व्यथित रहेगा। मित्रों से निराशा मिलेगी। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कुंठित विचारों से दूर रहें। थोड़ी सी गलती बड़ी कठिनायी का रूप ले सकती है।

मीन राशि – लोग आपके कार्यों में गलती निकाल सकते हैं। पति-पत्नी के सम्बन्धों में अहंकार को न आने दें। सर्द-गरम और खाँसी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक लोगों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। राशिफल 15 अगस्त

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this