Categories: Government

हरियाणा सरकार बिना ब्याज के देगी किसानों को लोन आय होगी दुगनी

हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला अब बिना ब्याज के मिलेगा 3 लाख रुपये तक का कृषि लोन. सरकार ने ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना बनाई है. किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है.

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लिया गया ये फैसला. 7 प्रतिशत ब्याज दर में 3% केंद्र सरकार तथा 4% राज्य सरकार वहन करेगी.

हरियाणा सरकार बिना ब्याज के देगी किसानों को लोन आय होगी दुगनी

लॉकडाउन के चलते काफी लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में ज्यादातर ने खेती की ओर रुख किया है। ऐसे में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय दोगुनी करने के लिए हरियाणा सरकार उनके लिए एक सौगात लेकर आई है।

इसके तहत अब किसानों को 3 लाख रुपए तक का लोन बिना ब्याज दिया जाएगा। इससे उन्हें लोन में छूट मिलेगी, जिससे वे ज्यादा मुनाफा कमा पाएंगे।

किसान ब्याज के बोझ तले न दबें इसके लिए हरियाणा सरकार ने ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना बनाई है। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल के अनुसार बैंकों की ओर से आमतौर पर फसल ऋण पर 7 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज लिया जाता है।


मगर सरकार की ओर से किसानों को ये लोन जीरो प्रतिशत पर उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे में लोन के ब्याज का 3 प्रतिशत केंद्र सरकार तथा 4 फीसदी राज्य सरकार वहन करेगी। इसके अलावा किसानों को उनकी जमीन की उपयोगिता व आय के अनुसार वित्त प्रबंधन के गुर भी सिखाए जाएंगे।


इसके लिए हरियाणा सरकार ने 17,000 किसान मित्रों को वॉलंटियर्स के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया है। जो दूसरे किसानों को सही सलाह देंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जाएगा बेहतर
केंद्र सरकार की ओर से घोषित आत्मनिर्भर भारत पैकेज के 20 लाख करोड़ रुपए में से एक लाख करोड़ रुपए कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए रखा गया है।

जिसमें 3900 करोड़ रुपए हरियाणा के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन रुपयों से इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जाएगा। इन रुपयों से वेयरहाउस, एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री व अन्य चीजें विकसित की जाएंगी। जिससे किसानों को ज्यादा फायदा मिल सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago