HomeIndiaकोरोना रोगियों का नाम वायरल करने पर होगी तीन महीने की कैद

कोरोना रोगियों का नाम वायरल करने पर होगी तीन महीने की कैद

Published on

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में तेज़ी से फैल रहा है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा बीस लाख के पार पहुँच चुका है जिसमे से तकरीबन दस लाख से ज़्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। जो पीड़ित बिमारी से ठीक होकर अपने घर वापस आ रहे हैं उन्हें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना बिमारी को मात देकर आ रहे लोगों को जन प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। मरीज़ों ने पहले भी शिकायत की है कि उन्हें और उनके परिवार को ट्रॉल्स का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानियों का निवारण करते हुए केंद्र सरकार ने नए दिशा निर्देश जारी किये हैं।

कोरोना रोगियों का नाम वायरल करने पर होगी तीन महीने की कैद

सरकार का आदेश, नहीं होनी चाहिए कोरोना संक्रमितों की जानकारी लीक

केंद्र सरकार ने संक्रमित रोगियों की सूची वायरल करने वालों के लिए तीन महीने की कैद का फरमान ज़ारी किया है। जिस तरीके से कोरोना संक्रमितों के नाम सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर शेयर किये जाते थे अब इन सारी गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में पुलिस अधीक्षकों को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी नज़र रखने के लिए कहा गया है। जो लोग कोरोना पीड़ितों के नाम शेयर करते नज़र आए उनके लिए तीन माह की सज़ा निर्मित की गई है। कोरोना वायरस संक्रमितों की पर्सनल जानकारी किसी से भी साझा करने पर लोगों को सज़ा दी जाएगी।

कोरोना रोगियों का नाम वायरल करने पर होगी तीन महीने की कैद

बहुत सारे लोगों को हो रही थी परेशानी

जो लोग महामारी से जंग लड़कर अपने घर लौट रहे हैं उन्हें लोगों के मज़ाक का शिकार होना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इन लोगों से भेदभाव किया जा रहा है और सभी से इन पीड़ितों और इनके परिवारों से दूर रहने की अपील की जा रही है। अब अगर कोई भी व्यक्ति कोरोना से लड़ रहे पीड़ितों का मज़ाक बनाता नज़र आया तो उसे तीन महीने जेल में काटने पड़ेंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this