Categories: Government

हरियाणा के गुरुग्राम को चमकाने के बाद, अब सिरसा मे चलेगी रोबोट सफाई मशीन ।

हरियाणा में गुरुग्राम के बाद सिरसा ऐसा दूसरा जिला बन गया है जहां पर मेनहोल व सीवरेज की सफाई के लिए बेंडीकूट रोबोट मशीन प्रयोग में लाई जाएगी। प्रदेश के विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह ने आज जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 51 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई इस मशीन का बटन दबाकर उद्घाटन किया।

इस मशीन में एडवांस टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 4 विजन कैमरा है जो अंधेरे में भी बेहतर तस्वीर दिखाने की क्षमता रखता है जिससे सीवर की गइराई में फंसी किसी चीज के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा, इस मशीन में इंटेलिजेंट बकेट सिस्टम भी है। इसमें रोबोटिक्स लैग हैं, जिनसे यह 360 डिग्री घूम सकता है। यह मशीन मेनहोल के अंदर सफाई करने और गहराई से गाद निकालने समेत वह प्रत्येक कार्य कर सकती है, जो किसी इंसान द्वारा सीवर की सफाई में किया जाता है।

हरियाणा के गुरुग्राम को चमकाने के बाद, अब सिरसा मे चलेगी रोबोट सफाई मशीन ।

मेनहोल में कैमिकल व गैस होने के बावजूद यह अच्छे ढंग से कार्य कर सकती है। विद्युत मंत्री ने कहा कि बेंडीकूट रोबोट मशीन शहर की स्वच्छता में बेहद सहायक सिद्ध होगी। इस मशीन से न केवल मेनहोल की सफाई जल्द व बेहतर होगी बल्कि इससे सीवरेज में सफाई करने वाले कर्मचारियों की जान को भी किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप से बचाव में भी यह मशीन बेहद कारगर सिद्ध होगी क्योंकि इसके माध्यम से हाथों का इस्तेमाल किए बिना सीवर की सफाई की जा सकेगी।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता आरएस मलिक ने बताया कि बेंडीकूट रोबोट मशीन पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, असम, महाराष्ट्र और केरल समेत देश के 10 से अधिक राज्यों में इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह मशीन एक बार में 18 किलोग्राम कचरा बाहर निकाल सकती है और 125 किलो वजन उठाने की क्षमता रखती है। छोटा आकार होने के कारण यह मशीन शहर की तंग गलियों में भी बहुत आसानी से सीवरेज की सफाई करने में कारगर होगी और महज 17 मिनट में एक मेनहोल साफ कर सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago