HomeGovernmentहरियाणा सरकार खिलाड़ियों को देगी लाखो का इनाम, ओलंपिक व पैरालंपिक्स में...

हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को देगी लाखो का इनाम, ओलंपिक व पैरालंपिक्स में क्वालीफाई होने पर

Published on

हरियाणा सरकार ने ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलों में क्वालीफाई होने वाले खिलाडिय़ों को पूर्व तैयारी के लिए पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि एडवांस देने की योजना को मंजूरी दी है। खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद 2021 में होने वाले ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों में खासा उत्साह है।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने बताया कि इससे पहले ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलने के बाद खिलाडिय़ों को 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जाती थी। जबकि ओलंपिक व पैरालंपिक्स की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि की तैयारी के समय बेहद जरूरत होती है। ऐसे समय में खिलाड़ी को डाइट व अन्य कई तरह के सामान की जरूरत होती है।

हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को देगी लाखो का इनाम, ओलंपिक व पैरालंपिक्स में क्वालीफाई होने पर

जिस पर काफी खर्च आता है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल विभाग की मांग पर ओलंपिक व पैरालंपिक्स में क्वालीफाई करने वाले खिलाडिय़ों को पांच लाख रुपये एडवांस प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की योजना को स्वीकृति दी है। जबकि बकाया राशि उन्हें ओलंपिक खेलने के बाद उपलब्ध करवाई जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि अगले वर्ष होने वाले खेलों से पहले सरकार खिलाडिय़ों के लिए कई अन्य नई योजनाएं लाने जा रही है। जिनसे हजारों खिलाडिय़ों को अपना भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this