HomeReligionराशिफल 24 अगस्त 2020 : सोमवार को ग्रह-नक्षत्र बना रहे हैं ब्रह्म...

राशिफल 24 अगस्त 2020 : सोमवार को ग्रह-नक्षत्र बना रहे हैं ब्रह्म योग, पांच राशियों को होगा धनलाभ

Published on

राशिफल 24 अगस्त : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में आत्मविश्वास रहेगा। आप हर काम को अच्छे से करना चाहेंगे और उसमें सफल भी होंगे।

वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी जरूर होगी, जिससे आपको अच्छा खासा लाभ होगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे और किसी की बीमारी पर भी अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है।

मिथुन राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पूर्व में की गई किसी यात्रा का लाभ आपको आज मिलेगा लेकिन आपको आज यात्रा करने से बचना चाहिए।

कर्क राशि – आपके लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे और आपके प्रिय के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप खुद कुआं खोदकर पानी पीने की स्थिति में होंगे। मतलब यह कि जितनी मेहनत करेंगे, उतने नतीजे आपके हाथ में आएंगे।

कन्या राशि – आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कुछ ऐसी दिक्कतें आएंगी, जो आपका ध्यान आकर्षित करेंगी और आपकी चिंताओं को बढ़ाएंगी।

तुला राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आपकी तेज बुद्धि जल्दी से जल्दी हर काम को निपटाने में आपकी मदद करेगी, जिससे आपको तारीफ भी मिलेगी।

वृश्चिक राशि – आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। खास तौर से आपका स्वास्थ्य बिगड़ने से बीमारी हो सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा।

धनु राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य की थोड़ी मजबूती मिलेगी जिससे कामों में विलंब नहीं होगा और वे सही समय पर पूर्ण हो जाएंगे जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मकर राशि – आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे क्योंकि वहां कुछ दिक्कतें चल रही हैं तो ध्यान देना बहुत जरूरी भी होगा।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और आपका मन भी हर्षित होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है और आपको अपने प्रेम को जताने में आसानी होगी।

मीन राशि – आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पीड़ित होने से आपको शारीरिक रूप से दुर्बलता या कमजोरी महसूस हो सकती है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...