Homeसरकारी खर्च पर युवा करेंगे नौकरी की तैयारी, ऐसा करने वाला हरियाणा...

सरकारी खर्च पर युवा करेंगे नौकरी की तैयारी, ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

Published on

हर युवा नौकरी का सपना ज़रूर देखता है। महामारी के इस दौर में लोगों की नौकरियां बहुत छूटी हैं। हरियाणा सरकार प्रतिभावान युवाओं को नौकरी की तैयारी करवाएगी। सरकार 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रहा है। ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

हर राज्य को हरियाणा जैसी सोच रखने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार ने एम3एम फाउंडेशन के साथ करार किया है। यह फाउंडेशन सीएसआर के माध्यम से 80 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपये तक खर्च करेगी।

सरकारी खर्च पर युवा करेंगे नौकरी की तैयारी, ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

किसी भी देश और प्रदेश की आर्थिक स्थिति तब सुधर सकती है, जब वहां के युवाओं के पास रोज़गार हो। युवाओं को कोचिंग देने के लिए सरकार ने ग्रेडअप के साथ भी करार किया है, जो अलग-अलग भाषाओं में रेलवे, बैंकिंग, कर्मचायी चयन आयोग, डिफेंस आदि में कोचिंग देगी। यह जानकारी हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी।

सरकारी खर्च पर युवा करेंगे नौकरी की तैयारी, ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

कोरोना काल में सभी लोग दुआएं मांगने में लगे हुए हैं। सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से ग्रुप सी और डी की भर्तियों में आवेदन करने वाले 13 लाख छात्रों की डिटेल ली है। इसे रोजगार विभाग को उपलब्ध करवा दिया गया है। इस डिटेल में 90 परसेंटाइल लाने वाले छात्रों में से टॉप के 50 हजार छात्रों को कोचिंग दी जाएगी। इसमें 70 फीसदी ग्रामीण छात्रों को चुना जाएगा जबकि 30 फीसदी शहरी छात्रों को चुना जाएगा।

सरकारी खर्च पर युवा करेंगे नौकरी की तैयारी, ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

मनोहर सरकार के इस कदम में हरियाणा में बेरोज़गारी तो कम होगी ही साथ में युवाओं का मनोबल बढ़ेगा। प्रथम चरण में 50,000 मेधावी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। इसमें प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ा सिलेबस, रिडिंग, उससे जुड़ा मैटिरियल उपलब्ध करवाया जाएगा और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तर्ज पर पेपर भी लिया जाएगा।

पहचान फरीदाबाद अपने पाठकों तक सभी सटीक और सही जानकारी पहुचाये यही हमारा धर्म रहता है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this